Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप: 'भारत को क्रिकेट ही नहीं, सभी खेलों में पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ने होंगे'

नई दिल्ली। अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन ने साफ किया है कि क्रिकेट में पाकिस्तान को लेकर भारत की रणनीति अब क्या होनी चाहिए। भारत पहले से ही पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलता है लेकिन हरभजन ने इससे दो कदम आगे बढ़ते हुए कहा है कि भारत को अब पाकिस्तान के साथ आईसीसी के टूर्नामेंट में भी खेलना नहीं चाहिए। भज्जी ने यह बात आने वाले विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए बोली है। 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के साथ अन्य खेलों में भी संबंध तोड़ने की अपील की है।

भज्जी ने पाक पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से और शोक में हैं। भारत को आने वाले विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए। 38 साल के गेंदबाज ने कहा, 'हम भारतीय पहले हैं और खिलाड़ी बाद में। देश से ऊपर कोई भी चीज नहीं है। हमें पाकिस्तान के साथ कोई भी रिश्ता नहीं रखना चाहिए। विश्वकप में भी हमको पाक से खेलने की कोई जरूरत नहीं है और हमको अब उस मैच का बहिष्कार कर देना चाहिए।'

हरभजन ने आगे यह भी कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता है तो भी उसके पास विश्व कप में आगे बढ़ने का पूरा मौका होगा। इसके साथ ही भज्जी का यह भी मानना है कि क्रिकेट ही नहीं बल्कि हॉकी, निशानेबाजी व अन्य खेलों में भी भारत को पाकिस्तान का बहिष्कार करना होगा। हरभजन ने कहा, 'मैं पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलने की बात कह रहा हूं तो अन्य खेलों में भी उसके साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए। जो भी कुछ हुआ ( पुलवामा हमला) वह बड़ी बात है और लगातार हमारे जवान मारे जा रहे हैं।'

Story first published: Tuesday, February 19, 2019, 10:47 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+