गावस्कर ने बताया क्यों भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना चाहिए विश्व कप
नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप से पहले नई बहस जन्म ले चुकी है। भारत-पाकिस्तान के बीच 16 जून को मैच होना चाहिए या नहीं, इसपर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। हरभजन सिंह और साैरव गांगुली ने साफ ताैर पर कह दिया है कि पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी मैच नहीं खेलना चाहिए। उनके साथ खेल संबंध खत्म कर दिए जाने चाहिए। लेकिन पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की सोच इनसे अलग है। गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में खेलता देखना चाहते हैं।

हम हारे हुए कहलाएंगे
गावस्कर ने कहा, ' हमारे कहने से पाकिस्तान विश्व कप से बाहर नहीं हो सकता, इसके लिए बाकी देश को भी हामी भरनी होगी जो असंभव है। अगर बाकी देश पाकिस्तान को बाहर करने के पक्ष में नहीं हुए तो नुकसान हमें ही भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ''अगर हम पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलते हैं तो सब हमें हारा हुआ कहेगे। क्योंकि पाकिस्तान को 2 अंक मिल जाएंगे। इसलिए सबसे अच्छा तरीका यह होगा कि विश्व कप में अब उनके साथ खेलकर उन्हें हरा दें।''

पाकिस्तान को इस कारण होगी तकलीफ
गावस्कर ने कहा, 'मैं जानता हूं कि पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने के बाद भी भारत इतना मजबूत है कि वह अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर सकता है. लेकिन, पाकिस्तान को सबसे ज्यादा तकलीफ द्विपक्षीय रूप से कोई सीरीज नहीं खेलने से होगी। इससे पहले सीओए प्रमुख विनोद राय ने बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी को आईसीसी को पत्र लिखकर विश्व कप से पाकिस्तान को बाहर करने के लिए कहा था। जौहरी 27 फरवरी को ICC के प्रस्तावित कार्यक्रम में पुलवामा हमले के बाद देश में गुस्से के माहौल का हवाला दे सकते हैं और वह आईसीसी से अपील करेंगे कि पाकिस्तान को क्रिकेट विश्व से बाहर किया जाए। इस पर गावस्कर ने कहा, ''BCCI पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर करने की कोशिश कर सकती हैं। लेकिन, ऐसा होगा नहीं,. क्योंकि इसके लिए दूसरे सदस्य देशों की भी स्वीकृति चाहिए होगी।' गावस्कर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि अन्य सदस्य देश पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर करने की स्वीकृति देंगे। लेकिन, भारत कोशिश कर सकता है कि पाकिस्तान को विश्व कप खेलने से रोका जाए।''
विश्व कप 2019ः लक्ष्मण ने बताया आखिर क्यों टीम इंडिया में अंबाती रायुडू की जगह है पक्की

क्रिकेट संबंध बनाने की कोशिश में है पाक
बता दें कि पाकिस्तान पिछले कई सालों से भारत के साथ क्रिकेट संबंध जोड़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह आतंक को बढ़ावा देने के कारण भारत सरकार का विश्ववास नहीं जीत सका। पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान के प्रति और भी ज्यादा नफरत पैदा हो गई है जो लाजमी है क्योंकि पाकिस्तान जैश-ए-मुहम्मद को अपनी गोद में जगह दे बैठा है जिसने पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
