Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट को बदनाम करने वालों को छूट देने के मूड में नहीं पाकिस्तान बोर्ड

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) इस जेंटलमैन गेम को बदनाम करने वाले खिलाड़ियों को किसी तरह की छूट देने के मूड में नहीं है। स्पाॅट फिक्सिंग में बैन झेल रहे क्रिकेटर शरजील खान ने बोर्ड से अपील की थी कि उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति दी जाए, लेकिन बोर्ड ने उनकी अपील खारिज कर दी। शरजील पर लगा प्रतिबंध इस साल अगस्त में खत्म होगा।

पीसीबी के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि शरजील ने अपने वकील के मार्फत याचिका भेजी दी जिस पर बोर्ड के संचालकों की बैठक में बात की गई। अधिकारी ने कहा कि काफी विचार विमर्श के बाद यह तय किया गया कि शरजील को अगस्त में ही खेलने की अनुमति मिलेगी। वहीं शरजील के वकील शेगान एजाज ने कहा, ' शरजील ने बोर्ड अध्यक्ष एहसान मनी से अनुरोध किया था कि वह भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता के तहत अपने विशेषाधिकारों का इस्तेमाल करके उन्हें घरेलू और क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति दे।' उन्होंने कहा कि पीसीबी ने इससे पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को यह छूट दी थी।

बता दें कि शारजील साल 2017 फरवरी में पाकिस्तान सुपर लीग (PCB) के शुरू होने के बाद निलंबित हुए थे। इसके बाद उन्हें स्वदेश भेजा दिया गया था। शारजील खान ने पाकिस्तान सुपर लीग के दूसरे संस्करण में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जालमी के बीच मुकाबले में दो डॉट बॉल खेलने को लेकर रजामंदी दी थी। यह डील शारजील के साथी सलामी बल्लेबाज खालिद लतीफ ने की थी। खालिद लतीफ पर भी पांच साल के बैन और एक मिलियन रुपए का जुर्माना लगा था। पाकिस्तान के लिए शरजील ने एक टेस्ट, 25 वनडे और 15 टी20 मुकाबले खेले हैं।

2011 में पाकिस्तान के कप्तान सलमान बट, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ को भी फिक्सिंग मामले में सजा सुनाई गई थी। इन तीनों पर पांच-पांच साल का बैन लगा था, जिसके बाद मोहम्मद आमिर की टीम में वापसी भी हो चुकी है।

Story first published: Wednesday, February 13, 2019, 20:54 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+