सोशल मीडिया पर देशभक्ति दिखाने वालों पर सानिया मिर्जा का फूटा गुस्सा, पूछा ये सवाल
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशभर में लगातार पाकिस्तान का जमकर विरोध हो रहा है। देश के युवाओं का खून इतना खाैल रहा है कि उन्होंने सरकार से शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों का बदला लेने के लिए पाकिस्तान से युद्ध करने की मांग की। सोशल मीडिया के जरिए हर कोई देश के प्रति सहानुभूति दिखा रहा है लेकिन इसी बीच भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर देशभक्ति दिखाने वालों बरस पड़ीं और उनसे एक सवाल पूछ डाला।

इस ट्वीट के बाद ट्रोल हुई सानिया
दरअसल, सानिया ने ट्विट कर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, " पुलवामा में हमारे सीआरपीएफ जवानों के ऊपर हमला हुआ उन जवानों की फैमिली के शोक में मैं उनके साथ हूं, इस संसार में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं होना चाहिए, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।" हालांकि उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हीं पर सवाल उठाना शुरू कर दिए। वो इसलिए, क्योंकि वह पाकिस्तान में रहती हैं।
|
पूछा- क्या सोशल मीडिया के जरिए साबित होती है देशभक्ति
इसके बाद 17 फरवरी को एक बार फिर सानिया मिर्जा द्वारा टि्वटर में एक लंबी पोस्ट ट्वीट की जिसमें लिखा हुआ था कि "यह पोस्ट मैं उन लोगों के लिए लिख रही हूं, जो सोचते हैं कि एक सेलिब्रिटी होने के तौर पर हमें किसी हमले की निंदा करनी ही चाहिए, आखिर क्यों टि्वटर, इंस्टाग्राम और अन्य सभी सोशल मीडिया में हमले के बारे में बात कर हम यह सिद्ध करते हैं कि हम देशभक्त हैं और अपने देश की चिंता करते हैं? ऐसा इसलिए, क्योंकि हम सेलिब्रिटी हैं और आप में से कुछ लोग जो अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाते और चारों तरफ घृणा फैलाने के हर एक मौके को हाथों से नहीं जाने देते। मुझे इस हमले के बारे में निंदा करने की सार्वजनिक तौर पर कोई आवश्यकता नहीं है।"
|
ट्रोल करने से कुछ हासिल नहीं होगा
सानिया ने आगे लिखा कि मैं अपने देश के लिए खेलती हूं, इसके देश के लिए पसीना बहाती हूं और इसी तरह मैं अपने देश की सेवा करती हूं और साथ ही अपने CRPF के जवानों और उनके परिवार के साथ खड़ी हूं। 14 फरवरी का दिन भारत के लिए एक काला दिन था और मैं उम्मीद करती हूं कि हमें फिर ऐसा दिन न देखना पड़े। यह दिन कभी नहीं भूला जाएगा. मैं शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। गुस्सा तभी तक अच्छा है, जब तक इससे कुछ अच्छा निकलकर आ रहा है और किसी व्यक्ति को ट्रोल करने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
