Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कपिल देव ने की शहीदों की याद में दौड़ने की अपील, शास्त्री ने किया शेरदिलों को सलाम

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने कपिल देव के बराबर में लगी इमरान खान की तस्वीर को ढक दिया है। दीवार पर लगी इस बड़ी तस्वीर को किस तरह से हटाया जाए, अब इस बात पर क्लब के अधिकारियों में बातचीत चल रही है। इसी बीच कपिल देव ने भी शहीद जवानों को श्रद्धाजंली देते हुए एक हाफ मैराथन में धावकों से शहीदों की स्मृति में दौड़ने के लिए कहा है।

कपिल ने कहा है कि रविवार का दिन काफी अहम है और हम उनके लिए दौड़ेंगे जिन्होंने अपने प्राण वतन के नाम कुर्बान कर दिए। कपिल ने कहा, जो लोग देश की सेवा कर रहे हैं, वे असली नायक हैं, हम नहीं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम उनके परिवारों की देखभाल करेंगे। बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले में 40 से ज्यादा सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। नवी हाफ मैराथन का आयोजन रविवार को किया जाएगा। जिसमें एथलीट दो वर्गों में भाग लेंगे। इस दौरान 21 और 10 किलोमीटर की दौड़ होगी।

वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा है- सीआरपीएफ के जवानों को मेरा सलाम जो वीरगति को प्राप्त हुए। मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं। शहीदों के परिवार वालों को मेरी संवेदना।

Story first published: Sunday, February 17, 2019, 12:33 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+