Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: विराट कोहली ने तीन शब्दों में बताया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसी है उनकी तैयारी

नई दिल्ली। एक छोटे सा अंतराल आने के बाद भारतीय टीम के लिए फिर से व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है। 24 फरवरी से भारत को ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ पहला टी-20 मैच खेलना है। दो मैचों की टी-20 सीरीज का यह उद्घाटन मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। यह मैच खासकर भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए क्रिकेट की लय में फिर से लौटने वाला साबित होगा।

कोहली को न्यूजीलैंड दौरे पर शुरुआती तीन वनडे मैचों के बाद आराम दिया गया था जिसके बाद वे छुट्टियों पर चले गए थे। अब कोहली की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो चुकी है। कोहली भी इसके लिए कमर कस चुके हैं और उनकी ओर से क्रिकेट में धमाके की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। भारतीय कप्तान ने अपनी तैयारियों की झलकियां देते हुए ट्वीटर पर पोस्ट भी किया है।

सोशल मीडिया पर किए गए इस पोस्ट में कोहली ने केवल तीन शब्दों में ही कंगारूओं के मनोबल को हिला दिया है। ये तीन शब्द हैं- बैक टू वर्क ( वापस काम की ओर)। कोहली ने इसके साथ ही अपनी दो तस्वीरें भी पोस्ट की है जिसमें वे नेट पर बल्लेबाजी को मांजते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी फोटों में अपने बल्ले को ध्यान से जांचते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि भारत को कंगारू टीम के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज के अलावा पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। इसके बाद टीम के अधिकतर खिलाड़ी घरेलू टी-20 लीग आईपीएल में शिरकत करते हुए नजर आएंगे।

भारत ने टी-20 सीरीज के लिए मयंक मार्कंडेय के रूप में एक नए चेहरे को मौका दिया है। ये देखने वाली बात होगी कि उनको कल के मैच में मौका दिया जाता है या फिर नहीं।

Story first published: Saturday, February 23, 2019, 11:03 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+