फिर भड़के अफरीदी कहा, 20 साल पाक के लिए खेला, पीसीबी के लिए नहीं
इस्लामाबाद। एक बार फिर से पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी अपने गुस्से के कारण चर्चा में हैं। अफरीदी का गुस्सा इस बार फूटा है पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोलबोर्ड पर।
अफरीदी ने एक फेयरवेल मैच की इच्छा जताई थी
दरअसल शाहिद अफरीदी ने संन्यास से पहले एक फेयरवेल मैच की इच्छा जताई थी लेकिन पीसीबी उनकी इस बात पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस बारे में जब अफरीदी से पूछा गया तो वो गुस्साते हुए बोले कि मैं पिछले 20 वर्षो से पाकिस्तान के लिए खेल रहा हूं और मुझे किसी फेयरवेल मैच के लिए गिड़गिड़ाने की जरूरत नहीं है।
फिर भड़के अफरीदी कहा, पाक के लिए खेला, पीसीबी के लिए
अफरीदी ने कहा कि इतने सालों तक देश के लिए खेलने के बाद मैं इतना नीचे नहीं गिरूंगा कि एक फेयरवेल मैच कराने के लिए गिड़गिड़ाऊं। मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से इसका निवेदन नहीं करूंगा।
20 साल पाकिस्तान क्रिकेट को दिए
गौरतलब है कि हाल ही में अफरीदी ने खुद ये कहा था कि उन्होंने 20 साल पाकिस्तान क्रिकेट को दिए हैं, इसलिए उन्हें फेयरवेल मैच के जरिए विदाई का मौका मिलना चाहिए लेकिन अब वो अपने बयान से पलट गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
