Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शाहबाज का इस्तीफा नामंजूर, सचिव के ताैर पर फिर संभाला काम

नई दिल्ली। पाकिस्तान हाकी महासंघ (पीएचएफ) के सचिव शाहबाज अहमद ने सरकार और मंत्रियों से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन पीएचएफ अध्यक्ष ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) खालिद सज्जाह खोकार ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया, जिसके बाद उन्होंने फिर से अपना काम संभाला। बता दें कि शाहबाज ने विश्व कप में मिली हार के बाद पद से इस्तीफा दिया।

उन्होंने 3 जनवरी को पीएचएफ की कार्यकारी कांग्रेस की बैठक में अपना इस्तीफा सौपते हुए कहा था, '' जब सरकार और मंत्रियों के पास हमारे राष्ट्रीय खेल के लिए ना तो समय है और ना ही फंड। ऐसे में मेरे पास भी हाकी के लिए समय नहीं है।'' यह बैठक हाल ही में हुए विश्व कप में टीम के प्रदर्शन के आकलन पर चर्चा के लिए बुलायी गई थी। पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के मुख्य कोच, सहायक कोच और प्रबंधक इस्तीफा दे चुके हैं, पीएचएफ ने शाहबाज को अपने काम पर बने रहने की सलाह दी।

फिर से काम संभालने के बाद शाहबाज ने कहा ,'' पिछले 15 साल से पाकिस्तान हाकी का स्तर गिर रहा है और मुझे नहीं लगता कि मेरे इस्तीफे से कोई मदद मिलेगी । मैं विश्व कप में टीम के प्रदर्शन से दुखी था और इसलिये ही इस्तीफा दिया था ।''पाकिस्तान में हाकी की दशा बहुत खराब है और सरकार के पैसा देने से इनकार के बाद उसे एफआईएच प्रो लीग से पीछे हटना पड़ा जो 2020 ओलंपिक का क्वालीफायर टूर्नामेंट भी है ।

Story first published: Wednesday, February 13, 2019, 17:52 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+