Preview- न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी इंग्लैंड
कार्डिफ। चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को एक बड़ा मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच में बुलंद हौसले के साथ इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। इंग्लैंड की टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ जीतकर पहले ही 2 अंक हासिल कर चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक ही अंक हासिल कर सका क्योंकि मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिला था।
2 अंक के लिए ताकत झोंकेगा न्यूजीलैंड
ग्रुप एक के इस अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम जीत के साथ पूरे 2 अंक हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी, तो वहीं इंग्लैंड इस मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्की करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ होने की वजह से इंग्लैंड की टीम को कुछ खास दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा था, लेकिन अब उनका मुकाबला मजबूत न्यूजीलैंड की टीम से है।
जबरदस्त फॉर्म में इंग्लैंड के बल्लेबाज
इंग्लैंड की ओर से जो रूट शानदार फॉर्म में हैं, बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक लगाकर अपना दमखम दिखाया था, वहीं उनके साथ एलेक्स हेल्स शतक से चूक गए और उन्होंने शानदार 95 रनों की पारी खेली। वहीं टीम के कप्तान इयॉन मोर्गन ने चैंपियंस ट्रॉफी का अपना अभियान बड़ी जीत के साथ शुरु किया है, मोर्गन ने 61 गेदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि टीम के लिए जेसन राय एक चुनौती हैं, जिन्होंने अपनने पिछले छह मैचों में 20 रन का स्कोर नहीं पार कर सके हैं।
राशिद की हो सकती है वापसी
इंग्लैंड के सामने तेज गेंदबाजी की दिक्कत है, टीम के अहम गेंदबाज क्रिस वोक्स फिट नहीं हैं और वह इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, वोक्स बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सिर्फ दो ओवर ही डाल सके और घायल हो गए थे, जिसके बाद वह टीम से बाहर हो गए थे। उनकी जगह पर टीम में स्टीवन फिन को शामिल किया गया है, माना जा रहा है कि मोर्गन आदिल रशीद की टीम में वापसी कर सकते हैं।
न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं चुनौती
वहीं न्यूजीलैंड की टीम पर नजर डालें तो केन विलियंसन की अगुवाई में टीम के हौसले बुलंद हैं। टीम के लूक रोंची शानदार फॉर्म में हैं, जबकि मार्टिन गप्टिल किसी भी टीम के लिए घातक साबित हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 33 ओवर में 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 53 रनों के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे वह भी महज नौ ओवर में। टीम के तेज गेंदबाज एडम मिलन,टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट पर कल के मैच में अहम जिम्मेदारी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
