जहीर खान को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने जहीर खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। दादा ने के मुताबिक जहीर खान को 150 दिनों के लिए नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि समिति ने जहीर खान को साल में 150 दिनों के लिए टीम इंडिया का गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई द्वारा गुरुवार को जारी किए गए बयान के अनुसार राहुल द्रविड़ को टीम का बल्लेबाजी सलाहकार व जहीर को गेंदबाजी सलाहकार बनाया गया है। और इनका इस्तेमाल विदेश के अलग-अलग दौरों में जरूरत के हिसाब से होना है।

गांगुली कहना है कि सीएसी ने जहीर को साल में 150 दिनों के लिए गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी थी, जो भारत के विदेशी दौरों पर आम तौर से बिताए जाने वाले दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा है। गांगुली ने मीडिया से बातचीत से कहा, "हमने एक साल में 150 दिनों की नियुक्ति की सिफारिश की थी।" गांगुली का ये बयान उन खबरों के विरोध में आया है जिसमें कहा जा रहा था कि जहीर को केवल 100 दिन के लिए टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था। आपको बता दें कि भारत का आगामी दौरा श्रीलंका का है जो 26 जुलाई से शुरू होगा। टीम इस दौरे पर पांच वनडे और तीन टेस्ट और एक टी-20 मैच खेलेगी।

Story first published: Saturday, July 15, 2017, 12:56 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+