24 रनों पर सिमट गई यह टीम, 20 गेंदों में विपक्षी टीम ने जीता मैच
नई दिल्ली। क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा एक खेल है। काैन से मैच में क्या अजब देखने को मिल जाए, कहा नहीं जा सकता। मंगलवार को दर्शकों को एक ऐसा मैच देखने को मिला जो कुछ ही समय में खत्म हो गया। दरअसल, एक टीम महज 24 रनों पर ही धाराशाही हो गई और जवाब में उतरी टीम ने बड़ी आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।

बना चाैथा सबसे कम स्कोर
मंगलवार तो स्कॉटलैंड की टीम का ओमान के साथ वनडे मैच खेला गया। स्कॉटलैंड के कप्तान काइल कोएट्जेर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने आई मेजबान ओमान महज 17.1 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई और 24 रनों पर ढेर हो गई। ओमान की टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 15 रन खवर अली ने बनाए। इसी के साथ उसके नाम लिस्ट ए क्रिकेट का चौथा सबसे छोटा स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हो गया।

स्कॉटलैंड ने आसानी से जीता मैच
जवाब में उतरी जवाब में स्कॉटलैंड टीम ने 25 रनों का छोटा टारगेट बिना विकेट खोए महज 20 गेंदों में ही हासिल कर लिया। मैथ्यू क्रॉस ने 10 रन जबकि कप्तान काइल कोएट्जेर ने 16 रन बनाए और महज 3.2 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। एड्रिएन नील और स्मिथ ने लाजवाब गेंदबाजी से ओमान की टीम की कमर तोड़ दी। नील और स्मिथ दोनों ही गेंदबाजों ने चार-चार विकेट हासिल किए। स्मिथ ने 8 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए जबकि नील ने 4.1 ओवर में 7 रन देकर इतने ही विकेट हासिल किए। इससे पहले लिस्ट ए क्रिकेट के एक मैच में वेस्टइंडीज अंडर19 टीम बारबाडोस के खिलाफ 2007 में महज 18 रन पर सिमट गई थी। सारासेंस एस सी की टीम कोल्ट सीसी के खिलाफ 2012 में खेले गए मुकाबले में 19 रन पर ऑलआउट हो गई थी। मिडिलसेक्स की टीम 1974 में खेले गए मुकाबले में यॉर्कशायर के खिलाफ महज 23 रन पर ढेर हो गई थी।

अरुणाचल प्रदेश की टीम हुई थी 14 रनों पर आलआउट
बता दें कि पिछले महीने महिला अंडर 23 मैच में अरुणाचल प्रदेश की महिला टीम हिमाचल प्रदेश की टीम के खिलाफ सिर्फ 14 रनों पर ही ढेर हो गई थी। टी20 टूर्नामेंट के इस मैच को हिमाचल प्रदेश की टीम ने 1.2 ओवर में 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। बता दें कि अरूणाचल प्रदेश की पारी 11 ओवर तक चली इस दौरान लगातार विकेट गिरते रहे। 11 ओवर तक चली अरूणाचल प्रदेश की पारी में सात बल्लेबाज खाता खोलने में असफल रहे। हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्राची चौहान ने 1 रन देकर अपनी झोली में चार विकेट डाले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
