पुलवामा हमले के बाद क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया से हटाई गई इमरान खान की तस्वीर
नई दिल्ली। भारत पुलवामा पर हुए हमले में किसी को माफ नहीं करने की दृढ़ता दिखा चुका है। चाहे भारत की सरकार हो या भारत के लोग, सभी अपने जवानों की शहादत से गहराई से शोकग्रस्त हैं और इसी शोक ने आंतकियों की पनाह बन चुके पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिशोध की आग को जन्म दिया है। ऐसे में भारतीय खेल जगत भी इससे अछूता नहीं है। भारत के प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के ऊपर 'कार्रवाई' की है।

क्रिकेट क्लब में इमरान की तस्वीर-
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर को सीसीआई ने हटा लिया है। यह एक बड़ा कदम इसलिए हैं क्योंकि सीसीआई एक खेल क्लब है जो हर दौरे के महान खिलाड़ियों की फोटों को अपनी अधिकृत जगहों पर जगह देता आया हैं। ऐसे में केवल इमरान खान ही नहीं बल्कि कई अन्य दिग्गजों की तस्वीरें भी सीसीआई में लगी हुई हैं। इमरान का क्रिकेट में योगदान और खासकर 1992 की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण सीसीआई ने इस पूर्व पाकिस्तानी कप्तान को भी इन तस्वीरों में जगह दे रखी थी।

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के बारे में जानें -
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया बीसीसीआई से संबद्ध एक क्लब है जो ब्रेबॉर्न स्टेडियम का मालिकाना हक भी रखता है। यह स्टेडियन कई टेस्ट मैचों का आयोजन भी कर चुका है और क्रिकेट हब में इसकी ख्याति है। अपने रेस्तरां सहित पूरे परिसर में सीसीआई ने लीजेंड क्रिकटरों की तस्वीरें लगा रखी हैं। ऐसे में इमरान की तस्वीर को हटाने के फैसले के बारे में बात करते हुए क्लब के अध्यक्ष ने प्रेमल उडानी ने कुछ शब्द भी कहे हैं।
SLvsSA: सांसे रोकने वाले मैच में 1 विकेट से जीता श्रीलंका, कुसाल परेरा ने बनाए कई रिकॉर्ड

'ये हमारा विरोध है इमरान साहब'
उन्होंने कहा, 'यह अपने तरीखे से हमारी नाखुशी जाहिर करना चाहते थे। जो भी कुछ हुआ यह उसका विरोध करने का तरीका हमारा तरीका है। हमने अभी इसको (इमरान खान की तस्वीर) ढक दिया है लेकिन हम अब यह नहीं कह सकते कि हम इस कवर को कब हटाएंगे।' आपको बता दें कि इमरान खान खुद इस क्लब के स्टेडियम में दो बार मैच खेल चुके हैं। उन्होंने विश्व कप 1987 से पहले एक मैच में यहां पाकिस्तान का नेतृत्व किया था। इसके अलावा वे नेहरू कप (1989) के फाइनल मैच में भी यहां खेले थे।
|
ढकने के बाद तस्वीर हटाने की भी तैयारी-
इसके अलावा क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के सचिव सुरेश बाफना ने इस मामले पर अपना बयान देते हुए कहा है, 'हमने पुलवामा हमले के अगले ही दिन बैठक बुला ली थी और इमरान की तस्वीर को ढकने का फैसला लिया था। हम जल्द ही इस पर फैसला लेंगे की यह तस्वीर यहां से कैसे हटाई जाए।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
