मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को जल्द ही भारतीय टीम का कोच या मैनेजर का पद दिया जा सकता है। वहीं बीसीसीआई प्रमुख जगमोहन डालमिया ने कहा कि गांगुली को जल्द ही बीसीसीआई के सुझावकर्ता की सूचि में शामिल किया जा सकता है।[iजब गांगुली और द्रविड़ एक दूसरे से भिड़े]
वहीं सूत्रों की मानें गांगुली के साथ सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री को भी बीसीसीआई के सुझावकर्ताओं की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। ये सभी पूर्व खिलाड़ी बीसीसीआई को क्रिकेट से जुड़े हर अहम मामलों में अपने सुझाव देंगे।
डालमिया ने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि क्रिकेट से जुड़े मामलों को हमेशा ही क्रिकेटर्स के हाथों में ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही बीसीसीआई के सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर से मुलाकात करेंगे और जल्द ही हम इस मामले पर फैसला ले सकते हैं। वहीं आखिरी फैसला बैठक के बाद मीडिया के सामने बताया जाएगा।
सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई तीनों ही दिग्गज पूर्व खिलाड़ियों को बीसीसीआई के सुझावकर्ताओं की सूचि में लाना चाहता है और गांगुली को टीम के कोच के तौर पर नियुक्त करना चाहता है।