सौरव गांगुली ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट के 113 टेस्ट मैचों में 16 शतक और 35 अर्द्धशतकों सहित 7,212 रन बनाये, वहीं 311 एकदिवसीय मैचों में 22 शतक और 72 अर्द्धशतकों की मदद से 11,363 रन बनाये।
कुलपति के अनुसार क्रिकेट में भी साइंस, टेक्नालॉजी और आर्ट हैं, मैनेजमेंट के छात्र सौरव से लीडरशिप के गुण सीख सकते हैं। 25 फरवरी को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन की उपस्थिति में सौरव को यह सम्मान दिया जाएगा।
बीईएसयू को बंगाल इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में 1856 में स्थापित किया गया था। 1992 में इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया। इसके बाद 2004 में इसे एक पूर्ण विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ।