Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'विश्व कप 2019 में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए'

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों के काफिले पर हुए कायराना हमले के बाद क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहद कठोर रूख अपना लिया है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस आत्मघाती हमले ने जहां पूरे देश को हिलाकर रख दिया, वहीं अब बारी देश के प्रतिक्रिया और प्रतिशोध की है। इस केस में प्रत्यक्ष कार्रवाई का फैसला भारत सरकार के पाले हैं तो निजी स्तर पर पाकिस्तान का विरोध करने का फैसला सभी भारतवासियों के हाथ में हैं।

क्रिकेट के एलीट क्लब क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने अपना फैसला ले लिया है। इस कड़े फैसले के तहत ना केवल क्लब के रेस्तरां से पाक पीएम इमरान खान की फोटो को ढक दिया गया बल्कि अब इसको हटाने की भी तैयारी चल रही है। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी क्रिकेट पर भी क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने अब निशाना साधा है। क्लब के सचिव सुरेश बाफना ने रविवार को साफ किया कि भारत को अब विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। बता दें कि अगले कुछ सप्ताह में ही विश्व कप शुरू होने वाला है।

30 मई से 14 जुलाई तक चलने वाले इस विश्व कप में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से 16 जून को होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच ओल्ड ट्रैफॉर्ड में खेला जाएगा। बाफना ने कहा, 'इमरान खान को जवाब देना चाहिए। अगर पाकिस्तान का इस धमाके में कोई हाथ नहीं है तो इमरान खान खुलकर सामने क्यों नहीं आ रहे हैं। लोगों को सच जानने का पूरा अधिकार है लेकिन इमरान खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं यानी दाल में कुछ काला है।' बता दें कि पाकिस्तान आधारित इस्लामी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने तुरंत ही इस जघन्य हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Story first published: Sunday, February 17, 2019, 16:34 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+