Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISSF निशानेबाजी वर्ल्ड कप से बाहर हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी

कराची: भारत की मेजबानी में 20 फरवरी को शुरू हुए आईएसएसएफ विश्व कप से पाकिस्तान के खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। उन्हें दिल्ली आने के लिए भारतीय उच्चायोग से वीजा नहीं मिला है। पाकिस्तानी राष्ट्रीय राइफल निशानेबाजी महासंघ के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को पुष्टि की। पुलवामा आतंकी हमले के बाद पहले खबर आई थी कि दो खिलाड़ियों को वीजा देने की अनुमति दी गई है। इसके बाद विवाद खड़ा होने के कारण अब इन खिलाड़ियों को टूर्नामेंट का हिस्सा ना बनाने का फैसला लिया गया।

एनएसआरएफ अध्यक्ष रजी अहमद ने कहा कि हमारे निशानेबाजों को बुधवार की सुबह रवाना होना था क्योंकि गुरूवार से विश्व कप शुरू हो रहा है लेकिन हमें वीजा नहीं मिला।' उन्होंने कहा, 'पुलवामा घटना के बाद हमें वीजा मिलने पर शक ही था जो आज सही साबित हुआ । यह दुखद है कि हमारे निशानेबाजों को ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि हवाई टिकट बुक हो चुके थे और दिल्ली में हथियार ले जाने के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मिल चुका था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने जी एम बशीर और खलील अहमद के साथ टीम मैनेजर के लिये वीजा मांगा था। इस बीच भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने कहा कि उसे विश्व कप में पाकिस्तानी निशानेबाजों की भागीदारी को लेकर कोई पुष्टि नहीं मिली है।

बता दें कि को 33 साल में सिर्फ तीसरी बार इस वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है। इस वर्ल्ड कप में 58 देशों के 503 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 50 से ज्यादा वर्ल्ड और ओलिंपिक चैम्पियन हैं। इसके अलावा, कॉमनवेल्थ, एशियन और जूनियर वर्ल्ड चैंपियन भी उतर रहे हैं। इसमें भारत का 23 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है। यह इस सीजन का यह पहला शूटिंग वर्ल्ड कप है।

Story first published: Wednesday, February 20, 2019, 18:18 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+