Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'युवराज टेस्ट क्रिकेट में जल्द साबित करेंगे'

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भरोसा जताया है कि युवराज सिंह जल्द ही भारत के शीर्ष टेस्ट क्रिकेटरों की श्रेणी में शामिल हो जाएँगे.

रणजी मैच खेलने दिल्ली आए सौरभ गांगुली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि युवराज एक दिवसीय क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी हैं.उनका कहना था, '' मुझे पूरा भरोसा है कि वो ख़ुद को टेस्ट क्रिकेट में भी साबित करेंगे.''

उल्लेखनीय है कि सौरभ गांगुली के संन्यास लेने के बाद युवराज सिंह ने उनका स्थान लिया है. मुझे पूरा भरोसा है कि युवराज ख़ुद को टेस्ट क्रिकेट में भी साबित करेंगे.

मुझे पूरा भरोसा है कि युवराज ख़ुद को टेस्ट क्रिकेट में भी साबित करेंगे

युवराज ने आठ महीने के बाद टेस्ट मैचों में वापसी करते हुए इंग्लैंड के ख़िलाफ़ चेन्नई में हुए पहले टेस्ट में 14 और 85 रन की पारियाँ खेली थीं.

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 387 रनों का लक्ष्य रखा था. मैच के आख़िरी दिन सचिन और युवराज की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत भारत ने ये लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया था.

सचिन तेंदुलकर ने शानदार नाबाद शतक जड़ा तो युवराज सिंह ने नाबाद 85 रन बनाए. भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी युवराज सिंह के मौजूदा फॉर्म से काफ़ी खुश हैं.

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के दौरान धोनी ने कहा था कि मैदान पर सहवाग और सचिन को बल्लेबाज़ी करते देखना सुखद लगता है पर युवराज के विकेट पर होने का अंदाज़ कुछ अलग है. धोनी का कहना था कि उनके हिसाब से जब युवराज लय में होते हैं, तो सचिन और सहवाग से ज्यादा आक्रामक लगते हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+