Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच शुरू होने से पहले ही कोहली ने अपने 'कदमों' से कंगारूओं को धकेला पीछे, देखें VIDEO

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच शुरू होने में कुछ ही घंटे का समय बचा है और भारतीय कप्तान विराट कोहली के 'कदमों' ने अभी से कंगारूओं को पीछे धकेलने की तैयारी शुरू कर दी है। मैच से पहले टीम इंडिया ने जमकर अभ्यास किया है। इस प्रैक्टिस सेशन के खास आकर्षण एक बार फिर से विराट कोहली रहे। विराट एक छोटे ब्रेक के बाद दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छाने के लिए कितने बेकरार है इसका अंदाजा उनकी एक वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है।

दरअसल प्रैक्टिस सत्र में विराट गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए जब नजर आए तो बीसीसीआई भी खुद को रोक नहीं सका और उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय कप्तान की बल्लेबाजी प्रैक्टिस की वीडियो शेयर भी की। इसमें विराट को नेट्स पर जमकर बल्ला भांजते हुए देखा जा सकता है। विराट बल्ले के साथ कदमों के शानदार इस्तेमाल के लिए भी दुनिया भर में मशहूर हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने ये वीडियो शेयर कर सीधा प्रशंसकों से सवाल ही दाग दिया कि बताओ कप्तान इस वीडियो में कितनी बार कदम आगे निकालकर गेंद पर प्रहार कर रहे हैं।

आप इस वीडियो को यहां पर देख सकते हैं। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को टी-20 सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। टीम इंडिया में एक तरफ जहां ब्रेक के बाद भारतीय कप्तान कोहली की वापसी हो रही है तो तेज गेंदबाजी की अगुवाई करने वाले जसप्रीत बुमराह भी अच्छे आराम के बाद टीम में लौट आए हैं। दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज में अपना भाग्य आजमाएंगी जो विश्व कप से पहले काफी अहम सीरीज साबित हो सकती है।

Story first published: Sunday, February 24, 2019, 12:54 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+