Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISSF World Cup 2019: सौरभ चौधरी ने 10 मी. एयर पिस्टल में गोल्ड जीतकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने रविवार को आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। 16 साल के इस खिलाड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में सोने पर निशाना साधा है। इसके साथ ही यह मौजूदा विश्व कप में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। सौरभ ने इससे पहले यूथ ओलिंपिक में भी गोल्ड जीता था। यहीं नहीं, सौरभ ने 245 अंक हासिल करके विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने सर्बिया के दामिर माइक को मात दी। इस मैच में सौरव इस कदर विपक्षी पर हावी थे कि उनको आखिरी शॉट लगाने से पहले ही स्वर्ण पदक पक्का हो गया था।

जबकि सौरव ने आखिरी प्रयास में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। बता दें इस युवा खिलाड़ी का यह पहला सीनियर विश्व कप फाइनल था। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही उनका टोक्यों ओलंपिक का कोटा भी पक्का हो गया है। इस मैच में सौरव ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी थी। हालांकि इस दौरान सर्बिया के दामिर माइक भी बेहतरीन चुनौती पेश करते हुए नजर आए। सौरव शुरुआती पांच निशानों के बाद दामिर के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर थे। इसके बाद सौरव ने शानदार खेल बनाए रखते हुए 10 शॉट्स में 102.2 अंक कमाए जबकि माइक 99.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे। चीन के वी पैंग ने इस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

गौरतलब है कि जूनियर श्रेणी में भी सौरव के नाम एक विश्व रिकॉर्ड है। साथ ही आपको बता दें कि शूटिंग वर्ल्ड कप 2019 में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है। सौरभ से पहले अपूर्वी चंदेला और अंजुम मौद्गिल को भी ओलिंपिक कोटा मिल चुका है। इससे पहले अपूर्वी चंदेला ने शनिवार को महिला 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

Story first published: Sunday, February 24, 2019, 19:36 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+