गांगुली ने कहा सचिन को पाक से खेलकर दो अंक चाहिए, लेकिन मुझे पूरा विश्व कप चाहिए
नई दिल्ली। खटाई में पड़ते भारत-पाक क्रिकेट संबंधों पर सचिन ने हाल ही में एक बयान दिया था कि हमको पाकिस्तान के साथ विश्व कप में मैच खेलना चाहिए क्योंकि ये दो अंकों का सवाल है। सचिन के मुताबिक भारत अगर पाक के साथ मैच नहीं खेलता है तो उसको दो अंकों का नुकसान होगा इसलिए बेहतर होगा कि भारत विश्व कप में पाक के साथ मैच खेले, उसको हराए और विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाने में अहम भूमिका निभाए।

सचिन ने की थी पाक से खेलने की पैरवी-
सचिन के पाक के साथ खेलने की पैरवी करने को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उबाल आया था और उन्होंने सचिन को डिप्लोमैटिक बताने के साथ संवेदनशील मामलों पर स्टैंड ना लेने वाला इंसान बताया था। काफी हो-हल्ले के बीच अब भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सचिन के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सचिन के बजाए गांगुली ने दिया कोहली का साथ-
गांगुली ने कहा है कि सचिन को तो बस अंक चाहिए लेकिन मुझे पूरा विश्व कप चाहिए। दादा के नाम से मशहूर गांगुली ने यह बात कोलकाता में हुए एक प्रमोशनल इवेंट में कही। गांगुली के शब्द थे- 'सचिन पाक के खिलाफ दो अंक चाहते हैं लेकिन मैं पूरा विश्व कप चाहता हूं।' इसके साथ ही गांगुली ने कोहली का इस बात के लिए पक्ष भी लिया कि हमको देश की अपेक्षा के हिसाब से चलना चाहिए।
मैच शुरू होने से पहले ही कोहली ने अपने 'कदमों' से कंगारूओं को धकेला पीछे, देखें VIDEO

'लगता है गांगुली मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं'
वहीं गांगुली ने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद के उस बयान को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया जिसमें मियांदाद ने गांगुली पर आरोप लगाया था कि गांगुली पाक के बहिष्कार केवल इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनको चुनाव लड़वा होगा और शायद वे मुख्यमंत्री भी बनना चाहते हों। गांगुली ने इसकी प्रतिक्रिया में केवल ठहाका लगाते हुए कहा- 'मैं जावेद के बयान पर कुछ नहीं कहना चाहता। उनको बल्लेबाजी करते देखकर मुझे मजा आया। वो पाक के लिए बेहतरीन बल्लेबाज थे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
