For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कर्स्टन ने धोनी को बताया 'बेस्ट' कप्तान, फिर से दोहराया- माही के साथ मैं जंग में भी चला जाऊंगा

नई दिल्ली: धोनी और गैरी कर्स्टन की जुगलबंदी के चलते भारत को 2011 विश्व कप ट्रॉफी मिली थी अब धोनी के संन्यास के बाद भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने सोमवार को महेंद्र सिंह धोनी को उन सबसे बेहतरीन सबसे अच्छे कप्तानों में से एक करार दिया है जिनके साथ उन्होंने काम किया है।

धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान थे, जिन्होंने आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीती, उन्होंने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, एक साल से अधिक समय बाद जब उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए खेला था - वह न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबला था।

गैरी कर्स्टन ने धोनी को धन्यवाद दिया-

गैरी कर्स्टन ने धोनी को धन्यवाद दिया-

52 वर्षीय कर्स्टन, जो 2008 से 2011 के बीच भारतीय टीम के मुख्य कोच थे, ने धोनी को उन सभी अच्छी यादों के लिए धन्यवाद दिया, जो उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बनाई थीं।

सुरेश रैना ने खुद कर दिया खुलासा, धोनी और उन्होंने 15 अगस्त के ही दिन क्यों लिया संन्यास

उन्होंने कहा, "मेरे पास सबसे अच्छे लीडर्स में से एक के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त है। भारतीय क्रिकेट टीम @msdhoni के साथ कई अच्छी यादों के लिए धन्यवाद, "पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा।

पूर्व कोच की जुगलबंदी में धोनी ने जीता था वर्ल्ड कप

कर्स्टन के तहत, भारत ने 2011 में अपने दूसरे विश्व कप का ताज जीतने के लिए 28 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया था। जबकि इससे पहले 2010 में एशिया कप पर भी कर्स्टन की कोचिंग में कब्जाया जमाया था।

कर्स्टन ने समय के दौरान धोनी के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाया और सोमवार को, उन्होंने एक अतीत में कही गई अपनी बात को एक बार दोहराया जिसमें उन्होंने कहा है-

'धोनी है तो जंग पर भी चला जाऊंगा'

'धोनी है तो जंग पर भी चला जाऊंगा'

"अगर मेरे पास धोनी है तो मैं में युद्ध करने भी चला जाऊंगा।"

धोनी के संन्यास ने कई अतीत और वर्तमान क्रिकेटरों को भावपूर्ण कर दिया है। हर दौर के क्रिकेटर ने उनके कौशल और जज्बे को सलाम ठोका है।

धोनी ने 15 अगस्त को शाम को 7 बजकर 29 मिनट पर अनोखे तरीके से अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि, वह यूएई में 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल के दौरान एक्शन में नजर आएंगे।

Story first published: Monday, August 17, 2020, 15:59 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+