ट्वेंटी-20 के लिए पाकिस्तानी टीम घोषित
कराची, 12 मार्च (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज में 30 अप्रैल से होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप प्रतियोगिता के लिए पाकिस्तान ने शुक्रवार को 15 सदस्यीय टीम घोषणा कर दी।
मुख्य चयनकर्ता मोहसिन हसन खान ने संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) कप्तान का नाम बाद में तय करेगा।
इसी हफ्ते पीसीबी ने कई नामी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध और जुर्माना लगाया था जिनमें पूर्व कप्तान यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ, शोएब मलिक और शाहिद अफरीदी भी शामिल हैं।
यूनिस और यूसुफ के साथ अनुशासनहीनता के आरोप में एक साल के लिए प्रतिबंधित किए गए शोएब मलिक को भी टीम में जगह नहीं मिली है हालांकि शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, उमर अकमल टीम में जगह बना पाने में कामयाब हो गए हैं। इन तीनों पर भारी जुर्माना लगाया गया है।
राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के कारण आलराउंडर मोहम्मद हफीज की वापसी हुई है जबकि न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्व कप के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले आलराउंडर हम्माद आजम को मौका दिया गया है।
पिछले साल पाकिस्तानी टीम ने ट्वेंटी-20 विश्व कप प्रतियोगिता जीती थी।
पाकिस्तानी टीम में सलमान बट्ट, खालिद लतीफ, मुहम्मद हफीज, उमर अकमल, मिसबाह-उल-हक, शाहिद अफरीदी, फवद आलम, यासिर अराफात, हम्माद आजम, अब्दुल रज्जाक, कामरान अकमल, उमर गुल, मोहम्मद आमेर, मोहम्मद आसिफ और सईद अजमल को शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications