For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली पर भड़के गाैतम गंभीर, बोले- शुक्र मनाओ RCB ने अभी भी कप्तान बनाया रखा है

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) की शुरूआत से पहले राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली पर दिग्गज क्रिकेटर गाैतम गंभीर खूब बरसते नजर आए। गंभीर की नजरों में कोहली की कप्तानी में वो बात नहीं है जो होनी चाहिए। साथ ही गंभीर ने इसपर भी जोर दिया कि कप्तानी के मामले में कोहली की रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी से नहीं करनी चाहिए, बल्कि कोहली को आरसीबी का ध्यान करना चाहिए कि उन्हें अभी भी टीम का कप्तान बनाया हुआ है।

यह भी पढ़ें- IPL 2019: कितनी मजूबत है बेंगलुरू टीम, आइए जानें सिर्फ एक क्लिक में

पूर्व भारतीय कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि कोहली को आभारी होना चाहिए कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने निराशाजनक परिणामों के बावजूद कोहली को अपने साथ जोड़ा हुआ है। गंभीर ने, ''कोहली की तुलना चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से नहीं की जानी चाहिए क्योंकि दोनों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब तीन बार जीता है।'' उन्होंने कहा कि कोहली को अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। मैं उन्हें एक कुशल कप्तान के रूप में नहीं देखता। और ना ही उसने आईपीएल जीता। इसलिए, जबतक आप टीम को खिताब नहीं जिला पाते तो कप्तानी में आपका अच्छा रिकाॅर्ड नहीं हो सकता।

कोहली पर बरसते हुए गंभीर यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि धोनी, रोहित ऐसे लोग हैं जिन्होंने तीन बार ट्रॉफी जीती है। आप इस स्तर पर रोहित या धोनी जैसे किसी से उसकी तुलना नहीं कर सकते क्योंकि वह पिछले सात से आठ वर्षों से आरसीबी का हिस्सा है और आरसीबी की कप्तानी कर रहा है और वह बहुत भाग्यशाली रहा है और उसे फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देना चाहिए कि वे उससे चिपके रहे क्योंकि किसी भी कप्तान को इतना लंबा रन नहीं मिला वो भी टीम को बिना खिताब दिलाए हुए।

यह भी पढ़ें- IPL से पहले चला रैना का बल्ला, 29 गेंदों में खेली तूफानी पारी

कोहली ने 96 मैचों में आरसीबी का नेतृत्व किया है और उनकी टीम ने 45.83% के साथ इन मुकाबलों में से 44 में जीत हासिल की है। शनिवार को बेंगलूरु में विराट कोहली ने कहा कि गलत फैसले ही वे कारण थे जिनकी वजह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक के सभी सत्रों में एक भी इंडियन प्रीमियर लीग खिताब नहीं जीता। उन्होंने कहा था, "अगर आप गलत फैसले लेते हैं, तो आप हार जाएंगे। बड़े खेलों में हमारा निर्णय अच्छा नहीं था। जिन टीमों का निर्णय संतुलित रहा वो टीमें खिताब जीती हैं।''

Story first published: Tuesday, March 19, 2019, 15:00 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+