फ़ीफ़ा ने रोनाल्डों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना
अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल एसोसिएशन ने फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दुनिया का वर्ष 2008 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया है.
पुर्तगाल और मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी ने मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ इंग्लिश प्रीमियर लीग, चेंपियंस लीग और वर्ल्ड क्लब कप जीते हैं.
वे इंग्लैंड में स्थित पहले ख़िलाड़ी है जिन्होंने ये खिताब जीता है.
खिताब जीतने में 23 वर्षीय रोनाल्डो को फ़रनैंडो टोर्रेस, क्ज़ेवी हरनैंडिज़, लियोनेल मेसी और पिछले साल खिताब जीतने वाले काका से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा.
ये मेरे करियर का बहुत ही भावुक क्षण है और मैं इसे अपने परिवार, दोस्तों और सहयोगियों को समर्पित करता हूँ. ये सच है कि मैनेजर की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है. ये मेरे और मेरे क्लब के लिए बहुत ही बेहतरीन सीज़न रहा है. मेरे कोच की भूमिका महत्वपूर्ण रही है क्योंकि मैनें उनसे काफ़ी कुछ सीखा है रिनाल्डो
| |
उनका कहना था, "ये मेरे करियर का बहुत ही भावुक क्षण है और मैं इसे अपने परिवार, दोस्तों और सहयोगियों को समर्पित करता हूँ. ये सच है कि मैनेजर की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है."
उनका कहना था, "ये मेरे और मेरे क्लब के लिए बहुत ही बेहतरीन सीज़न रहा है. मेरे कोच की भूमिका महत्वपूर्ण रही है क्योंकि मैनें उनसे काफ़ी कुछ सीखा है."
महिलाओं की श्रीणी में खिताब ब्राज़ील की मार्टा ने लगातार तीसरे साल भी जीता है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
