For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए विरुष्का की इटली में शादी पर क्या बोले गंभीर, जमकर हो रहा है विवाद

Virat Kohli - Anushka Sharma gets Gautam Gambhir's support on destination wedding | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की इटली में शादी को लेकर काफी विवाद हो रहा है। एक के बाद एक बीजेपी नेता नए-नवेले जोड़े के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्ना लाल शाक्य ने इटली में शादी को लेकर विराट की देशभक्ति पर सवाल खड़े कर दिए थे। शाक्य ने कहा था कि कोहली ने भारत में नाम और पैसा कमाया लेकिन शादी इटली में जाकर की। उन्होंने कहा था, 'भारत की धरती पर भगवान राम और सीता माता की शादी हुई है, लेकिन लोग इटली में जाकर शादी करते हैं। ऐसे लोग देशभक्त कैसे हो सकते हैं।'

हालांकि कोहली को अब भारत के धाकड़ बल्लेबाज गौतम गंभीर का समर्थन मिला है। गौतम गंभीर ने कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इटली में शादी करने का बचाव करते हुए बुधवार को नेताओं को किसी के निजी मामलों में दखल नहीं देने को कहा।

गंभीर ने समाचार चैनल 'टाइम्स नाव' से बातचीत के दौरान कहा कि यह पूरी तरह उनका निजी मामला है और किसी को उस पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'नेताओं को ऐसे मामले में बोलने को लेकर ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए।'

Story first published: Thursday, December 21, 2017, 11:08 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+