दूसरी बार इस क्रिकेटर के घर आई खुशखबरी, बेबी गर्ल का हुआ जन्म
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के घर बड़ी खुशखबरी आई है। दूसरी बार गौतम के घर में नन्हीं किलकारी गूंजी है। दूसरी बार गौतम गंभीर पिता बने हैं। गौतम गंभीर के घर बेटी ने जन्म लिया है।
गंभीर की पत्नी नताशा ने बेटी को जन्म दिया है। बच्ची का जन्म 21 जून को हुआ। खुद गौतम गंबीर ने ट्विट कर इस बात की जानकारी अपने दोस्तों और फैंस को दी। 35 साल के गौतम ने ट्विटर पर बच्ची की तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में उनकी बेटी आजीन नन्हीं बच्ची को गोद में लिए हुए है।
आपको बता दें कि गौतम गंभीर की पहली बेटी का जन्म मई 2014 में हुई थी। कोलकाता नाइट राइड्स के कप्तान गौतम गंभीर ने अपनी दोनों बेटियों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि An angel blessing our family।
An angel blessing our family,
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) June 21, 2017
An angel brightening our lives,
Welcome to the world, little angel! ❤ pic.twitter.com/nrJ0hhuX9Y
आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने साल 2011 में अपनी बचपन की दोस्त नताशा जैन के साथ शादी की। तम गंभीर ने भारतीय टीम के लिए 37 टी-20 मैच में 932 रन, 58 टेस्ट में 4154 रन और 147 वनडे में 5238 रन बनाए। फिलहाल दौतम अपने परिवार के साथ इस नन्हीं परी के आने पर खुशियां मना रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
