For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक बन सकते हैं गाैतम गंभीर, मंजूरी मिलने का है इंतजार

नई दिल्ली। क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सह-मालिक बन सकते हैं। गंभीर बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन रहा है। गौतम गंभीर को हमेशा 2007 के टी 20 विश्व कप और 2011 के 50 ओवर के विश्व कप के फाइनल में मैच विनिंग पारियों के लिए जाना जाएगा।

दिल्ली के लिए ही खेला था पहला IPL सीजन

दिल्ली के लिए ही खेला था पहला IPL सीजन

जहां तक आईपीएल का सवाल है, तो उन्होंने दो टीमों- दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला है। उन्होंने आईपीएल की शुआत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए ही कि थी लेकिन 2011 में, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा साइन किया गया था। गंभीर कोलकाता के कप्तान बने आैर टीम को 2 बार चैंपियन भी बनाया। 2018 में, उन्हें एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स द्वारा साइन किया गया, लेकिन उनकी वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई। उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और छह मैचों के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। गंभीर ने जल्द ही खेल के सभी रूपों से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। लेकिन दिग्गज सलामी बल्लेबाज अब दिल्ली कैपिटल के साथ अपने जुड़ाव को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं और वह भी सह-मालिक के रूप में।

10% हिस्सेदारी खरीदने के लिए उत्सुक हैं गंभीर

10% हिस्सेदारी खरीदने के लिए उत्सुक हैं गंभीर

द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से गंभीर की जीएमआर समूह के साथ बातचीत चल रही है, जिसकी टीम में 50% हिस्सेदारी है। बाकी का 50% JSW स्पोर्ट्स का है। गंभीर कथित रूप से 10% हिस्सेदारी खरीदने के लिए उत्सुक हैं, जिसे 100 करोड़ रुपए के लिए आंका जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत उतनी ही अच्छी है और वे आईपीएल की संचालन परिषद से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, जिसका स्वामित्व बीसीसीआई के पास है।

टीम ने की पुष्टि

टीम ने की पुष्टि

जेएसडब्ल्यू ने पिछले साल 550 करोड़ रुपए में टीम में 50% हिस्सेदारी खरीदी और टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स से दिल्ली कैपिटल में बदल दिया। गंभीर ने अभी तक इसपर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन टीम ने पुष्टि की कि बातचीत जारी है और कहा कि समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर के बाद विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। समाचार आउटलेट ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "इस मामले पर पिछले कुछ महीनों से चर्चा हो रही है।"

Story first published: Friday, December 6, 2019, 11:38 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+