ईरान-भारत कबड्डी फाइनल: इन पांच खिलाडियों पर रहेगा दोनों टीमों का दांव
अहमदाबाद। भारत और ईरान आज शाम आठवें कबड्डी वर्ल्डकप के फाइनल में आमने-सामने होंगे। 7 अक्टूबर से शुरु हुए इस महासंग्राम के फाइनल मुकाबले के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

दोनों टीमों में हैं कई स्टार खिलाड़ी
भारत ने अब तक हुए सभी 7 वर्ल्डकप अपने नाम किए हैं, तो दो बार का रनर-अप ईरान भी काफी दमखम रखता है। कौन सी टीम ट्रॉफीअपने नाम करेगी इसका काफी दारोमदार इस बात पर है कि कौन सी टीम के खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत आज दे पाते हैं।
भारत और इरान दोनों के ही पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर आज खास निगाह रहेगी। दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी हैं लेकिन पांच खिलाडियों पर आज खासतौर से सबकी निगाहें हैं।

भारत के कप्तान अनुप कुमार
भारतीय टीम के कप्तान अनूप कुमार वर्ल्डकप के बाद सन्यास ले सकते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा निगाहें उनके खेल पर ही होगीं।
33 साल के अनूप को भारत कबड्डी टीम की कैप्टन कूल कहा जाता है। शानदार राइडर अनूप वर्ल्डकप की ट्रॉफी के साथ ही अपनी विदाई चाहेंगे।

युवा जोश प्रदीप नरवाल
प्रदीप नरवाल इस समय कबड्डी की दुनिया के बड़े स्टार हैं। प्रो-कबड्डी लीग में उनके प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा है। अपने डुबकी दांव के लिए वो मशहूर हो चुके हैं।
सिर्फ 19 साल के इस खिलाड़ी से भारत को बड़ी उम्मीद है। प्रदीप अगर अपना 100 फीसदी दे पाए तो वो सब पर भारी पड़ेंगे।

शानदार डिफेंडर मंजीत छिल्लर
भारत के स्टार डिफेंडर मंजीत छिल्लर अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो बड़ी मजबूती से विरोधी को दबोचते हैं। उनकी पकड़ जबरदस्त है।
अपने अनुभव और शानदार खेल के जरिए 30 साल के मंजीत कमाल कर सकते हैं। मंजीत का अब तक वर्ल्डकप में भी प्रदर्शन शानदार रहा है।

ईरान के कप्तान मैराज पर दारोमदार
ईरान की टीम भले ही कभी वर्ल्डकप ना जीत पाई हो लेकिन वो दो बार उपविजेता रह चुकी है। ईरान की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक के अपने खेल से भी साफ है कि उसको हल्के में लेना भारत को भारी पड़ सकता है। ईरान के पाले में भी कई बड़े नाम हैं लेकिन दो खिलाड़ियों पर खासतौर से सबकी निगाहें रहेंगी।
ईरान की टीम जब भारत के सामने होगी तो कप्तान मैराज शेख के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वो प्रो-कबड्डी लीग में केल चुके हैं। भारत में काफी रहे भी हैं। अपने मेंढक जंप से दर्शकों का दिल जीतने वाले मैराज के कंधों पर फाइनल में बड़ जिम्मेदारी है।

ईरान के डिफेंडर फाजेल अतराचली
ईरान के डिफेंडर फाजेल अतराचली पर भी आज बड़ा भार होगा। फाजेल भी प्रो-कबड्डी लीग में अपना जलवा दिखा चुके हैं। उनके शानदार खेल की बदौलत ही ईरान यहां तक पहुंची है।
डिफेंड में अपनी जबरदस्त पकड़ के लिए जाने जाने वाले फाजेल का शानदार खेल ईरान के मैच पर पकड़ बनाने के लिए बहुत जरूरी होगा। उनके खेल पर सभी की निगाहें हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
