नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी में लगातार अच्छा खेल रहे स्टाइलिश बैटसमैन गौतम गंभीर को खुद और उनके फैंस को उम्मीद दी कि सोमवार को जब न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान होगा तो उन खिलाड़ियों में एक नाम उनका भी होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
जिसके बाद गंभीर का गुस्सा फूट पड़ा, उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं निराश हूं लेकिन हारा नहीं हूं। मुझे साइड कर दिया गया है, लेकिन मैं कायर नहीं।
I'm disappointed but not defeated; I'm cornered but not a coward. Grit my partner, courage my pride...for, I must fight, I must fight...
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) 12 September 2016
जिसके बाद गंभीर के समर्थन में लोग खड़े हो गये सोशल मीडिया पर और उन्होंने एक के बाद गंभीर के फेवर में ट्वीट किये। आपको बता दें कि अच्छा खेलने के बावजूद गौतम गंभीर पिछले दो साल से टेस्ट और 3.5 साल से वनडे टीम से बाहर हैं।
गौतम गंभीर ने लगातार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन किया है जिसके बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने भी उनकी तारीफ की थी ऐसे में इस बार सबको लग रहा था कि शायद न्यूजीलैंड के खिलाफ गौतम गंभीर लंबे अरसे बाद टीम की जर्सी में नजर आयें लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
पहले उनकी टीम में शामिल ना किये जाने के पीछे महेन्द्र सिंह धोनी को वजह बताया जाता था लेकिन अब तो धोनी ही टेस्ट नहीं खेलते ऐसे में सेलेक्टर्स ने उन्हें क्यों नहीं चुना इस जवाब हर कोई खोज रहा है। जबकि टीम में रोहित शर्मा को जगह मिली है जो कि लंबे अरसे से टेस्ट में औसत से भी खराब प्रदर्शन कर रहे हैं।