Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन के नक्शे-कदम पर सानिया, लिख रहीं हैं आत्मकथा

इंदौर। भारत के मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा 'प्लेइंग इट माई वे' मार्केट में रिकार्ड पर रिकार्ड बना रही है तो वहीं भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने भी ऐलान किया है कि वो भी अपनी आत्मकथा लिख रही हैं।

इंदौर के स्कूली कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची सानिया मिर्जा ने कहा कि जिंदगी और वक्त लगातार आगे बढ़ रहे हैं, मैं भी अपनी आत्मकथा लिखने में व्यस्त हूं, मुझे अभी पता नहीं है कि मैं अपनी जीवनी का विमोचन कब करूंगी लेकिन यह सच है कि मैं अपनी आत्मकथा लिख रही हूं।

अपने खेल और निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सानिया ने कहा कि अक्सर लोग हमारे बारे में लिखते हैं, कभी सच तो कभी झूठ लेकिन अब वक्त आ गया है कि अब हम भी अपने बारे में कुछ लिखें जो कि पूरी तरह से सच हो।

क्या सच में आज सानिया मिर्जा भारत की बेटी नहीं पाक की बहू है?

सचिन की बुक 'प्लेइंग इट माई वे' को लेकर मचे बवाल पर सानिया ने कहा कि सचिन जैसी हस्ती ने तो आज तक झूठ नहीं बोला तो वो अब अपनी बुक में क्यों गलत, बकवास और झूठी बातें लिखेंगे। उन्होंने अगर कुछ लिखा है तो सही ही लिखा होगा इसलिए सचिन के लिए यह कहना कि वो अपनी किताब बेचने के लिए जानबूझकर पुराने विवादों को हवा दे रहे हैं तो वो पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+