For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब मैं केएल राहुल को देखता हूं तो काफी हैरानी होती है : गंभीर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार हो रहे बदलाव संकेत दे रहे हैं कि टीम मैनेटमेंट अभी भी प्लेइंग इलेवन को लेकर साफ रास्ता नहीं चुन पाया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में ईशान किशन को तीसरे नंबर पर उतारा गया। वहीं रोहित शर्मा को केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने का माैका मिला। लेकिन राहुल एक बार फिर बिना खाता खोले आउट हो गए। खराब शुरूआत के कारण टीम को हार के साथ खामियाजा भुगतना पड़ा। वहीं केएल राहुल की खराब फाॅर्म को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गाैतम गंभीर ने भी केएल राहुल को लेकर प्रतिक्रिया दी।

उनका कहना है कि राहुल जब अच्छी फॉर्म में होते हैं लगातार शतक बनाते हैं और जब उनका खराब फॉर्म आता है तो वो बिल्कुल भी रन नहीं बना पाते हैं। गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बात करते हुए कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण दिया जो भले खराब फॉर्म में हों लेकिन थोड़े बहुत रन बल्ले से निकालते हैं। उन्होंने कहा, "जब मैं केएल राहुल को देखता हूं तो काफी हैरानी होती है। आप गाैर करें तो राहुल की बैटिंग के दो अलग पहलू हैं। आप देख सकते हैं कि जब राहुल फाॅर्म में होते हैं शतक लगाते हैं फिर चाहे वो कोई भी फॉर्मेट क्यों ना हो, पर जब वह खराब दाैर में गुजर रहे होते हैं तो उनसे बिल्कुल भी रन नहीं बनते हैं।"

गंभीर ने केएल राहुल को ऐसी स्थिति में थोड़े रन बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा "यदि कोहली और रोहित फॉर्म में नहीं होते हैं तब भी वो अपना योगदान देते हैं। लेकिन आप केएल राहुल के खेलने के अंदाज को देखें तो वह कभी ज्यादा रन बनाएंगे तो कभी बिल्कुल भी नहीं बना पाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा होना सही नहीं है, क्योंकि आप हमेशा शतक नहीं लगाएंगे या फिर 70-80 रनों की पारी नहीं खेलेंगे। आप खराब फाॅर्म में भी हैं तो टीम के लिए थोड़ा-थोड़ा कंट्रीब्यूट करना होगा।"

बता दें कि राहुल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने अभी तक तीन मुकाबलों में सिर्फ 1 रन बनाया है, जबकि दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

Story first published: Thursday, March 18, 2021, 16:25 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+