गंभीर की आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने ट्विटर पेज पर यह जानकारी दी। केकेआर ने ट्वीट किया, कप्तान गौतम गंभीर और नताशा गंभीर को बधाई। बिटिया रानी का परिवार में स्वागत है।
यह भी पढ़ें- चर्चे तो युवराज के भी हैं
सीआईओ वेंकी मैसूर ने भी ट्विटर पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, केकेआर में प्रत्येक की तरफ से गौतम गंभीर और नताशा गंभीर को बिटिया रानी के जन्म पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। इसी के साथ बॉलीवुड, सामाजिक संगठनों की बधाइयों का सिलसिला शुरु हो गया है। बीते कई दौर से खराब फॉर्म से जूझ रहे गौतम गंभीर के लिए आज के दिन की शुरुआत खुशखबरी से हुई।