इस बच्ची का फोटो देख रोया था पूरा देश, अब गंभीर ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली। अभी हाल ही में इंटरनेट पर एक बच्ची का फोटो तेजी से वायरल हुआ। इस फोटो को देखकर पूरा देश रोया था। दरअसल ये फोटो जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के हमले में शहीद एएसआई अब्दुल रशीद की बेटी जोहरा का था। अब जोहरा की मदद के लिए भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर सामने आए हैं। गंभीर ने मंगलवार को एक ट्वीट कर जोहरा की पढ़ाई का खर्च उठाने की बात कही है।
|
'जोहरा, मैं लोरी गाकर आपको सुला नहीं सकता'
गंभीर की दरियादिली एक बार फिर देखने को मिली है। गंभीर ने अपने ट्वीट में कहा, 'जोहरा, मैं लोरी गाकर आपको सुला नहीं सकता, लेकिन मैं आपके सपनों को साकार करने में मदद करूंगा। आपकी शिक्षा के लिए ताउम्र मदद करूंगा।' गौरतलब है कि गंभीर सुकमा में इस साल अप्रैल में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने शहीद 25 जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान किया था। उन्होंने गौतम गंभीर फाउंडेशन के जरिए यह मदद करने की घोषणा की थी।
|
'जोहरा प्लीज इन आंसुओं को जमीन पर ना गिरने दो'
दूसरे ट्वीट में गंभीर ने लिखा 'जोहरा प्लीज इन आंसुओं को जमीन पर ना गिरने दो, क्योंकि मुझे शक हैं कि धरती मां भी इस दर्द का बोझ उठा सकती है, तुम्हारे शहीद पिता को सलाम।' आपको बता दें कि गंभीर अपनी संस्था गौतम गंभीर फाउंडेशन के जरिए शहीद 25 सीरीआरपीफ जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं। रशीद के अंतिम संस्कार के समय जोहरा की बिलखती तस्वीरों ने पूर देश को झकझोर कर रख दिया था। सोशल मीडिया पर लोग बच्ची जोहरा के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे थे।

थैंक्यू गौतम सर, मैं डॉक्टर बनना चाहती हूंः जोहरी
गौतम गंभीर के इस फैसले के बाद जोहरा ने भी उन्हें धन्यवाद दिया है। जोहरा ने कहा- "धन्यवाद गौतम सर, मैं और मेरा परिवार आपके विचारों से बहुत खुश हैं। मैं एक डॉक्टर बनना चाहती हूं।"
दक्षिण कश्मीर पुलिस के DIG ने लिखा था जोहरा के नाम खुला खत
दक्षिण कश्मीर पुलिस के DIG ने भी जोहरा के नाम खुला खत भी लिखा। दक्षिण कश्मीर के डीआईजी एसपी पाणि ने जोहरा की तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक संदेश लिखा था। यह संदेश सोशल मीडिया पर वायल हो गया था। उन्होंने लिखा कि तुम्हारे आंसू हमारे कलेजों को झुलसा रहे हैं। तुम्हारे पिता ने जो बलिदान दिया है, वह हमेशा याद रखा जाएगा। ये क्यों हो रहा है इसकी वजह जानने के लिए अभी तुम काफी छोटी हो। जो लोग कश्मीर की शांति को बिगाड़ना चाहते हैं, उनके खिलाफ लड़ने के लिए तुम्हारे पिता के जैसे ही हम भी हमेशा तैयार हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
