For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: रणजी ट्रॉफी में गौतम गंभीर ने अपने आखिरी मैच में ठोका शतक, शानदार विदाई

नई दिल्ली। हाल ही में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के साथ अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे गौतम गंभीर के लिए घर में विदाई शानदार रही। शनिवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में शानदार बल्लेबाजी करते हुए गंभीर ने रणजी करियर का 42वां शतक लगाया। यह पारी ना केवल गंभीर के लिए यादगार रहेगी बल्कि इससे दिल्ली रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन आंध्र के खिलाफ बढ़िया शुरुआत करने में कामयाब रहा।

मैच के तीसरे दिन के दूसरे सत्र तक दिल्ली ने 123 ओवरों में 4 विकेट खोकर 361 रन बना लिए थे। दूसरे सत्र के बाद गंभीर 92 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे थे। उसके बाद गंभीर ने शानदार शतकीय पारी और वे 112 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कुल 185 गेंद खेली जबकी मोहम्मद खान ने उनका विकेट लिया। इस पारी में उन्होंने दस चौके लगाए।

इससे पहले जब गंभीर ने क्रीज पर कदम रखा तो फिरोजशाह कोटला पर मौजूद उनके प्रशंसकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। बता दें कि गौतम गंभीर ने 5 दिसंबर को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी। आंध्र प्रदेश के खिलाफ रणजी मुकाबला उनका आखिरी क्रिकेट मैच है। गंभीर का अंतराष्ट्रीय करियर बढ़िया रहा। उन्होंने 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। गंभीर को अंतिम मैच में मिली शानदार विदाई का वीडियो-

Story first published: Saturday, December 8, 2018, 15:14 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+