
भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
मीडिया में ये खबर उफान पर हैे। सुर्खियों में है कि धोनी और गंभीर ने अपनी नई इनिंग की शुरूआत का फैसला कर लिया है। जबकि धोनी के करीबी कह रहे हैं कि माही का पूरा फोकस फिलहाल 2019 विश्व कप पर हैं और राजनीति में उनके आने का कोई मन नहीं है।

झारखंड से चुनाव लड़ेंगे माही?
मीडिया में ये खबर फैली हुई है कि अगर 2019 के वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में धोनी का चयन नहीं होता है तो वे अगले साल भाजपा के टिकट पर झारखंड की किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वैसे प्रदेश भाजपा को भी इस बारे में कोई खबर नहीं है, हालांकि भाजपा का कहना है कि दोनों क्रिकेटरों को चुनाव में स्टार प्रचारक की सूची में रखने की बात जरूर चल रही है।

राजनीति में आना धोनी के लिए जल्दबाजी:
जय कुमार सिन्हा हालांकि रांची विवि के पूर्व खेल निदेशक और धोनी के करीबी माने जाने वाले जय कुमार सिन्हा ने बताया कि वेस्टइंडीज सीरीज खेलने जाने से पहले माही ने स्पष्ट कहा था कि अभी उसका पूरा ध्यान वर्ल्ड कप पर है, मुझे लगता है कि राजनीति में आना उसके लिए अभी जल्दबाजी होगी, फिलहाल माही अपनी जिंदगी के फैसले काफी सोचसमझकर और अपने अनुसार लेता है इसलिए मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
INDvsWI: जब रोहित शर्मा का शॉट देखकर विराट कोहली का आया मजेदार रिएक्शन, वायरल हुआ Video

गंभीर-धोनी होंगें भाजपा में शामिल?
गंभीर के बारे में खबर है कि उन्हें दिल्ली में भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी की जगह भाजपा का टिकट मिल सकता है। 'द संडे' में छपी खबर के मुताबिक बीजेपी मीनाक्षी लेखी के काम को लेकर खुश नहीं और ना ही लेखी ने अपने चुनावी क्षेत्र में कोई काम किया है, ऐसे में भाजपा मीनाक्षी की जगह दिल्ली निवासी गौतम गंभीर को मौका दे सकती है। गंभीर केवल एक क्रिकेटर ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं और लोगों मे खासा लोकप्रिय भी है, ऐसे में बीजेपी उन्हें राजनीति पारी का आगाज करने का मौका दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
