For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गौतम गंभीर ने बताया विराट और धोनी में कौन है ज्यादा महान बल्लेबाज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर वह वनडे क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते तो वह वनडे क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके होते। गौतम गंभीर ने यह जवाब उस सवाल के जवाब में दिया जहां पर मौजूदा कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी से किसी एक को चुनने को कहा गया था।

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्टश के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में शिरकत करते हुए बताया कि दोनों ही कप्तानों की शैली काफी अलग है इसलिये उनकी तुलना करना काफी कठिन होगा।

और पढ़ें: लक्ष्मण-गंभीर-सहवाग के बहाने हरभजन ने BCCI पर साधा निशाना, कहा- हो सकता था बेहतर

उन्होंने कहा, 'विराट और धोनी, दोनों की तुलना करना काफी कठिन है क्योंकि एक तीसरे नंबर पर तो दूसरा छठे या सातवें नंबर पर उतरता है।'

इस पर होस्ट ने गंभीर से सवाल किया कि मान लीजिये अगर धोनी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरते तो आप किसे चुनते। इसके जवाब में गंभीर ने कहा अगर ऐसा होता तो धनी बल्लेबाजी के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुके होते।

उन्होंने कहा, 'शायद मैं एमएस धोनी को चुनता। सपाट विकेटों पर मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण के बीच तीसरे नंबर पर वह बेहतरीन होते। श्रीलंका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज को देखो। अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी के स्तर को देखते हुए धोनी अधिकांश रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते।'

और पढ़ें: शॉन पोलक ने की भारतीय गेंदबाजी की तारीफ, कहा- चला गया वो टाइम जब नहीं मिलता था तीसरा बॉलर

एमएस धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड टी20 - 2007 और वनडे वर्ल्ड कप - 2011 की विजेता टीम के अहम सदस्य रहे गौतम गंभीर का मानना है कि अगर धोनी कप्तान नहीं होते और 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरते तो वह दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाज होते। आपको बता दें कि पिछले साल विश्व कप के बाद से धोनी लगातार मैदान से बाहर चल रहे हैं।

Story first published: Wednesday, June 17, 2020, 14:12 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+