For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रवि शास्त्री पर भड़के गौतम गंभीर, बोले- अपने करियर में उन्होंने क्या हासिल किया

नई दिल्ली। भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में संन्यास लेने वाले गौतम गंभीर ने रवि शास्त्री को निशाने पर लिया। गंभीर ने शास्त्री के विदेशी दौरों पर जाने वाली सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम वाले कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि शास्त्री ने अपने करियर में क्या हासिल किया।

गंभीर ने शास्त्री के बारे में बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में बतौर खिलाड़ी न कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की और न ही बतौर कोच हासिल कर सके हैं। मुझे नहीं मालूम कि शास्त्री ने अपने करियर में क्या हासिल किया है।'

गौतम यहां पर ही नहीं रुके और आगे कहा, जिन लोगों ने अपने कैरियर में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं किया होता है वही ऐसा बयान देता है। उन्‍होंने कहा रवि शास्‍त्री ने ज्‍यादा क्रिकेट देखे ही नहीं हैं, इसलिए ऐसा बोल रहे हैं।

गौरतलब है कि रवि शास्‍त्री ने एक प्रेस वार्ता में विराट कोहली की अगुआई वाली मौजूदा भारतीय टीम को पिछले 15-20 साल की सबसे बेहतरीन टीम करार दिया था।

बतादें कि रवि शास्त्री 1983 में विश्वकप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं। 1984 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वर्ल्ड सीरीज में वो मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। उन्होंने टेस्ट करियर में 80 टेस्ट खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 3830 रन बनाए। वहीं 151 विकेट भी झटके। 150 वनडे मैच खेलते हुए 3108 रन बनाए और 129 विकेट हासिल किए।

Story first published: Saturday, December 15, 2018, 19:25 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+