Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन तेंदुलकर से लेकर शिखर धवन तक कई दिग्गजों ने दी गौतम गंभीर को शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं

नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भारी भावुक मन से संन्यास की घोषणा कर दी। 37 साल के गौतम ने कहा कि ये जीवन का सबसे मुश्किल फैसला था। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दिनों से लग रहा था कि इसका समय आ गया है। गौतम ने अपने क्रिकेटर करियर में मदद करने वालों को धन्यवाद दिया है। इसी के साथ गंभीर को टीम के साथियों समेत कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

बीसीसीआई ने गंभीर को उनके शानदार करियर पर बधाई दी-

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने गंभीर के करियर को चमकदार कहा और खासकर उनके विश्व कप के फाइनल में योगदान की प्रशंसा की-

जबकी हरभजन सिंह ने गंभीर को असली चैंपियन और फाइटर बताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है-

वहीं, रॉबिन उथप्पा ने कहा कि उनको संन्यास पसंद नहीं है, खासकर उन लोगों का जिनको मैं दिल से मानता हूं। इसके बाद उन्होंने गंभीर को उनके जीवन की दूसरी पारी के लिए मुबारकबाद दी-

गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने गंभीर की फोटो शेयर करते हुए गंभीर को देश के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक बताया-

इरफान पठान ने गंभीर को पूरी दिल से खेलने वाला खिलाड़ी बताया है-

वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण के नाम से मशहूर लक्ष्मण ने गंभीर के साथ बांटे गए पलों को यादगार बताया और साथ ही कहा कि गंभीर अपने हिसाब से देश की आगे भी सेवा करते रहेंगे-

करियर पर एक नजर-

गंभीर ने 58 टेस्ट मैचों में 41.95 की औसत से 4154 रन बनाये जिसमें नौ शतकीय पारी शामिल हैं। उन्होंने 147 वनडे मैचों में 39.68 की औसत और 11 शतकीय पारियों की मदद से 5238 रन बनाए। गंभीर ने टी20 इंटरनेशनल मैच के 37 मैच में सात अर्धशतक की मदद से 932 रन बनाए जिसमें उनका औसत 27.41 का था।

Story first published: Wednesday, December 5, 2018, 13:29 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+