For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: मैच में स्कूली बच्चों की तरह से आउट हुए गंभीर, फिर बाद में सोशल मीडिया पर उड़ाया खुद का मजाक

सबको यही उम्मीद है कि रणजी में गंभीर से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। लेकिन, जिस तरह से गंभीर रणजी ट्रॉफी में हिमाचल के खिलाफ मैच में रन आउट हुए, उससे युवा तो क्या एक स्कूली बच्चा भी उनसे...

नई दिल्ली। गौतम गंभीर आजकल रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम दिल्ली की ओर से खेल रहे है। जब भी अनुभवी और अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हैं, तो उनसे नए खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। गंभीर क्रिकेट खेलने के अलावा आजकल इस खेल के स्पेशलिस्ट की भूमिका में भी नजर आते हैं। ऐसे में सबको यही उम्मीद है कि रणजी में गंभीर से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। लेकिन, जिस तरह से गंभीर रणजी ट्रॉफी में हिमाचल के खिलाफ मैच में रन आउट हुए, उससे युवा तो क्या एक स्कूली बच्चा भी उनसे सीखने से दूर भागने लगेगा।

यह वाक्या है फिलहाल चल रहे रणजी मैच की दूसरी पारी का। इस मैच में दिल्ली की भिड़ंत हिमाचल से हुई। मैच की दूसरे पारी के 20 वें ओवर में रन के लिए दौड़ लगाते हुए गंभीर ने बेहद ही आलसी रवैया दिखाया। उन्होंने क्रीज पर बल्ला टिकाने में इतना समय लगा दिया कि रिशी धवन को स्टंप की गिल्लियां बिखेरने में कोई देर नहीं लगी। बाद में इस घटना पर गंभीर का सोशल मीडिया में काफी मजाक बनाया गया। इस रन आउट की वीडियो ट्विटर पर अपलोड भी कर दी गई।

हालांकि बाद में गंभीर ने मामला हल्का फुल्का बनाते हुए खुद भी ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की। इस ट्विट में गंभीर की बेटी अनीजा आजीन से कह रही है: " दीदी, पापा ने चिल्डरन डे कैसे मनाया? आजीन जवाब देती है: पापा ने आज रणजी ट्रॉफी में बच्चों की तरह रन आउट होकर चिल्डरन डे मनाया।"

बता दें कि इससे पहले इस मैच की पहली पारी में गंभीर अपने आउट होने के तरीके से खुश नहीं थे। वे 44 रन बनाकर अंपायर के एक विवादित फैसले के शिकार हो गए। बता दें कि गंभीर पहली ही दिल्ली टीम की कमान छोड़ चुके हैं। नीतीश राना इस समय दिल्ली की रणजी टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

Story first published: Friday, November 16, 2018, 14:02 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+