For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गौतम गंभीर की जगह ऋषभ पंत चुने गए दिल्ली वनडे टीम के नए कप्तान

निखिल चोपड़ा ने बताया कि विजय हजारे ट्रॉफी, ऐसा मौका है जब ऋषभ पंत को अपनी कप्तानी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। उन्हें इस दौरान गौतम गंभीर और दूसरे वरिष्ठ खिलाड़ियों का भी सहयोग मिलेगा।

नई दिल्ली। क्रिकेटर गौतम गंभीर की जगह युवा विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली एकदिवसीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अतुल वासन ने इस बारे में गंभीर से खुद बात करके उन्होंने चुनाव समिति के फैसले की जानकारी दी है।

ऋषभ पंत विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में करेंगे कप्तानी

पूर्व भारतीय स्पिनर और वर्तमान में दिल्ली क्रिकेट चीम के सेलेक्टर निखिल चोपड़ा ने बताया कि विजय हजारे एकदिवसीय टूर्नामेंट अकेला ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें हमें ये देखने का मौका मिलेगा कि आखिर टीम की अगुवाई करने का सबसे बड़ा उम्मीदवार कौन होगा? आखिर कौन है जो गौतम गंभीर की जगह लेगा? पिछले कई वर्षों से गौतम गंभीर की जगह कोई नहीं ले सका है। निखिल चोपड़ा ने बताया कि विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट, ऐसा मौका है जब ऋषभ पंत को अपनी कप्तानी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। उन्हें इस दौरान गौतम गंभीर और दूसरे वरिष्ठ खिलाड़ियों का भी सहयोग मिलेगा।

निखिल चोपड़ा ने आगे कहा कि अतुल वासन ने इस बारे में गौतम गंभीर से बात की है, उन्हें विश्वास में लेने के बाद ही इस पर फैसला लिया गया। 21 वर्षीय ऋषभ पंत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 फॉर्मेट में जगह पक्की करते हुए डेब्यू किया। गौतम गंभीर को हाल ही भारतीय क्रिकेट टीम में जगह दी गई थी। उन्होंने टीम में आने के बाद अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसके बाद उन्हें टीम में मौका नहीं मिला। अब उन्हें दिल्ली वनडे टीम के कप्तान पद से हटा दिया गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+