Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गाैतम गंभीर बोले- उसे ODI में ओपनिंग करने का माैका दो, वो फाॅर्म में आ सकता है

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। इस सीरीज के दाैरान युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया, जिसके कारण टीम के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव हुआ। इसी बीच एक ऐसा खिलाड़ी भी रहा जो अपनी खराब फाॅर्म के कारण सीरीज का आखिरी मैच नहीं खेल सका। वो थे केएल राहुल। केएल राहुल ने पहले 4 टी 20 मैचों में पारी की शुरुआत की थी। लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उन्हें आखिरी मैच में जगह नहीं मिली। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने खराब फाॅर्म में गुजर रहे राहुल के समर्थन में एक बड़ा बयान दिया।

राहुल अच्छी फाॅर्म में नही, लेकिन देना चाहिए माैका

राहुल अच्छी फाॅर्म में नही, लेकिन देना चाहिए माैका

पहले चार टी 20 मैचों में कप्तान विराट कोहली ने राहुल को सलामी बल्लेबाज की भूमिका दी थी। लेकिन उन्होंने इन 4 मैचों में केवल 15 रन बनाए। इसलिए, 5वें टी 20 मैच में कोहली खुद सलामी बल्लेबाज के लिए बल्लेबाजी करने आए। ऐसे में गंभीर ने राहुल का समर्थन करते हुए कहा, "हम टीम को छोड़कर किसी की मदद नहीं कर सकते। राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना चाहिए। अगर कोई अच्छी फॉर्म में नहीं है, अगर उसे खेलने का मौका दिया जाए, तो वह खिलाड़ी फॉर्म में वापस आ सकता है। "

6 गेंदबाजों को उतारने पर जताई सहमति

6 गेंदबाजों को उतारने पर जताई सहमति

उन्होंने आगे कहा, "जब आप एक बेंच पर बैठे होते हैं, तो वह अनुभव अच्छा नहीं होता है। क्योंकि आप जानते हैं कि आपको टीम से बाहर रखा गया है। " भारतीय टीम ने पांचवें टी 20 मैच में छह गेंदबाजों को मैदान में उतारा था। इस फैसले से सहमत होते हुए गंभीर ने कहा, "भारतीय टीम छह गेंदबाजों के साथ मैदान पर आई थी। मैं इस फैसले से सहमत हूं। क्योंकि भारतीय टीम में हमेशा गेंदबाजों की कमी होती है। एकमात्र उपाय केएल राहुल को हटाकर एक गेंदबाज को टीम में मौका देना था। उसी रणनीति को भारतीय टीम ने लागू किया था। लेकिन उन्हें राहुल को वनडे सीरीज में एक और मौका देना चाहिए। '

वनडे सीरीज का शेड्यूल

वनडे सीरीज का शेड्यूल

टेस्ट-टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद अब दोनों टीमों वनडे सीरीज के लिए भिड़ेंगी। भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज 23 मार्च से शुरू होगी। दूसरा वनडे 26 मार्च को खेला जाएगा और तीसरा और अंतिम ODI 28 मार्च को खेला जाएगा। ये सभी मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जाएंगे।

Story first published: Monday, March 22, 2021, 10:49 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+