गाैतम गंभीर बोले- ये दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फील्डर है, इसके जैसा दूसरा कोई नहीं
नई दिल्ली। आखिर काैन दुनिया का बेस्ट फील्डर है, इसपर आए दिन पूर्व दिग्गज अपनी राय देते रहते हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स को यह उपलब्धि हासिल थी, लेकिन इस समय कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो शानदार खेल दिखाते हैं। वहीं भारत के पूर्व ओपनर गाैतम गंभीर ने उस खिलाड़ी का नाम बताया जो माैजूदा समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फील्डर है। बड़ी बात यह है कि वो कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम से ही है।
मौजूदा समय की बात करें तो विश्व क्रिकेट में इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का नाम लिया जाता है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन लाजवाब तो है ही लेकिन फील्डिंग में भी उनकी चीते सी फुर्ती बल्लेबाज को पवेलियन भेजने के लिए काफी है। ऐसे में गंभीर की नजरों में भी जडेजा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं। हाल ही में एक स्पोर्ट्स प्रोग्राम में क्रिकेटर से नेता बने पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने जडेजा की फील्डिंग की काफी जमकर तारीफ की। गंभीर का मानना है कि जडेजा माैजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं।
गंभी ने कहा, 'मेरा मानना है कि मौजूदा वक्त में रविंद्र जडेजा से बेहतर इस समय विश्व क्रिकेट में दूसरा कोई फील्डर नहीं है। भले ही वह स्लिप में ज्यादा फील्डिंग नहीं करते हैं, लेकिन थ्रो फेंकने के मामले में उनसे बेहतर कोई भी नहीं है।' गंभीर ने आगे कहा कि जडेजा की तरह आउटफील्ड को कोई कवर नहीं करता है। वह प्वाइंट से लेकर कवर तक, हर जगह फील्डिंग करते दिखाई देते हैं। तो यह कहना गलत नहीं होगा कि इस समय जडेजा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं।
बता दें कि पिछले साल सुरेश रैना को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फील्डर बताने वाले दुनिया के सबसे महान फील्डर रहे जोंटी रोड्स ने भी भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जेडजा की तारीफ की थी। रोड्स ने सुरेश रैना के साथ इंस्टाग्राम चैट में कहा था कि जडेजा ने अपने करियर में कुछ बेहद शानदार कैच लिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
