गाैतम गंभीर बोले- RCB की टीम टाॅप-4 में रहेगी, CSK नहीं पहुंच पाएगा प्लेऑफ में
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। फैंस मुकाबले देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी चाैकों-छक्कों की बरसात होने की उम्मीद है। सभी 8 टीमों में नए खिलाड़ी जुड़े हैं, जिसके बाद कई दिग्गज अपनी राय देने में व्यस्त हैं। कोई अपनी पसंदीदा टीम का चयन कर रहा है तो कोई प्लेऑफ की भविष्यवाणी। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गाैतम गंभीर ने कहा है कि राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) इस बार टाॅप-4 में रहेगी तो चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में जगह भी नहीं बना पाएगा।
जी हां, गंभीर ने यह बात इसपीएन.क्रिकइंफों के साथ आईपीएल 2021 को लेकर अपनी राय देते हुए कहा है। उन्होंने कहा, ''आरसीबी इस बाप टाॅप-4 में जगह बनाए।'' इसके अलावा उन्होंने कहा कि चेन्नई की टीम आईपीएल के इस सीजन में पांचवें स्थान पर रहेगी। बता दें कि तीन बार की चैंपियन चेन्नई पिछले सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ था कि सीएसके अंतिम-4 में जगह नहीं बना सका। वहीं दूसरी ओर विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हार मिली थी। टीम ने 14 लीग मैचों में 7 जीत के साथ अंक तालिका में चाैथा स्थान हासिल किया था।
वहीं गंभीर द्वारा सीएसके को लेकर दिए गए बयान पर अन्य दिग्गजों ने भी सहमति प्रकट की। संजय मांजरेकर और आकाश चोपड़ा का भी मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इस बार अंतिम चार में जगह नहीं बना पाएगी। चोपड़ा ने ईएसपीएन.क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए कहा, ''मुझे लगता है कि चेन्नई का प्रदर्शन उनके पिछले सीजन से थोड़ा बेहतर होगा लेकिन अंतिम-4 में पहुंचा दूर की बात है।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
