मंडी। हेडलाइन पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि हम क्या कहना चाह रहे हैं, सलमान, गंभीर और शाहरूख...तो सुनिए दरअसल शाहरूख खानी की आईपीएल टीम केकेआर यानी कोलकाता नाइट राईडर्स के कैप्टन गौतम गंभीर अब अभिनेता सलमान खान के रिश्तेदार बनने जा रहे हैं।
दरअसल सलमान खान की चहेती बहन अर्पिता खान की शादी हिमाचल के बड़े राजनीतिक घराने के बेटे आयुष शर्मा से हुई है और आयुष के बड़े भाई आश्रय शर्मा से अब क्रिकेटर गौतम गंभीर की चचेरी बहन की शादी होने जा रही है, जिसके हिसाब से सलमान और गंभीर अब रिश्ते में भाई-भाई लगे।
कोहली से लेकर गंभीर क्यों देते हैं गालियां
गौरतलब है कि आयुष और आश्रय के दादा जी सुखराम शर्मा कैबिनेट मिनिस्टर रह चुके हैं, फिलहाल गंभीर की बहन की सगाई आश्रय के साथ हो गई है और दोनों की बहुत जल्द शादी होने जा रही है। मालूम हो कि दिल्ली निवासी गौतम गंभीर एक रॉयल फैमिली से संबंध रखते हैं, उनके पिता दीपक गंभीर एक नामी बिजनेसमैन हैं। गौतम गंभीर की पत्नी नताशा जैन भी एक पैसे वाली बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।