गौतम गंभीर ने अजिंक्य रहाणे को बताया भाग्यशाली, अभी भी भारतीय टेस्ट टीम में खेल रहे हैं

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड की टीम को T20 सीरीज में बुरी तरह से हराने के बाद अब भारतीय टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है। पहला टेस्ट 25 नवंबर को शुरू हो रहा है जबकि विराट कोहली को पहले टेस्ट मैच के लिए आराम दिया गया है। कोहली की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे को कानपुर टेस्ट में कप्तानी करने का मौका मिलेगा। इसी बात पर भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रहाणे की हालिया फॉर्म के ऊपर कुछ कड़े सवाल उठाए हैं।

'रहाणे काफी लकी इंसान हैं'

'रहाणे काफी लकी इंसान हैं'

गंभीर ने कहा है कि रहाणे काफी लकी इंसान हैं कि वे अभी भी भारतीय टीम में हैं और कप्तानी करने के लिए तैयार है। हालांकि 33 साल के इस खिलाड़ी को अपने खोए टच को वापस पाने के लिए फिर से अपना बेस्ट प्रयास देना होगा और घरेलू परिस्थितियों का बेस्ट इस्तेमाल करना होगा। गंभीर आगे कहते हैं कि आने वाले टेस्ट मैचों में उनके पसंदीदा ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और केएल राहुल होंगे।

टेस्ट मैचों के लिए पसंदीदा ओपनिंग जोड़ी बताई-

टेस्ट मैचों के लिए पसंदीदा ओपनिंग जोड़ी बताई-

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, "मैं मयंक अग्रवाल और केएल राहुल को ओपनर के तौर पर देख रहा हूं क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड में भी ओपनिंग की है और शुभमन गिल को आप नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए भेज सकते हैं। अजिंक्य रहाणे भाग्यशाली हैं कि वे अभी भी इस टीम का हिस्सा है और लीड भी कर रहे हैं। लेकिन एक बार फिर से उनके सामने नया अवसर है और उम्मीद करते हैं कि वह इसको भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।"

अजिंक्य रहाणे को फ्रंट से लीड करना होगा-

अजिंक्य रहाणे को फ्रंट से लीड करना होगा-

अजिंक्य की हालिया फॉर्म पर बात करें तो उनके आंकड़े बहुत अच्छे नहीं है क्योंकि वह मेलबर्न टेस्ट के बाद से केवल एक ही अर्थ शतक लगा पाए हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में हुआ मुकाबला पिछले साल दिसंबर में खेला था। विराट कोहली और रोहित शर्मा आने वाले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेंगे और रहाणे के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाएगा कि वह सामने से आकर लीड करें और अपने बल्ले से भी कुछ जरूरी योगदान कर सके ताकि भारतीय टीम के साथ साथ रहाणे को भी कुछ फायदा मिल जाए।

हाल ही में जब भारत ने न्यूजीलैंड का T20 इंटरनेशनल में सफाया किया था तो रोहित शर्मा कप्तान थे और उन्होंने ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा था कि आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए और जीते इंतजार कर रही हैं। अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए तैयार है जिसका अंतिम मुकाबला 3 दिसंबर को मुंबई में होने जा रहा है।

Story first published: Tuesday, November 23, 2021, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+