Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गौतम गंभीर ने शेयर की स्कूल टाइम की ग्रुप फोटो, पूछा- पहचानिए कहां हूं मैं?

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज गाैतम गंभीर आए दिन कई मुद्दों पर चर्चा करते रहते हैं। कोरोना वायरस जैसी गंभीर महामारी और लॉकडाउन के चलते खिलाड़ी सोशल मीडिया पर भी अपना वक्त बिता रहे हैं। कोराना से बचने के लिए लोगों को सलाह दे रहे हैं, साथ ही अपनी अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। ऐसे में गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्कूल टाइम की ग्रुप फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर कर फैंस से उन्हें पहचाने की बात कही।

फैंस ने गंभीर को पहचाने की कोशिश की तो कईयों ने कमेंट के जरिए बताया भी कि वह ग्रुप फोटो में कहां खड़े हैं। ओपनर शिखर धवन ने भी गंभीर को पहचाना लेकिन उनका अंदाजा गलत निकल गया। धवन ने गंभीर के कानों को देखकर उन्हें पहचानने की कोशिश की है। धवन ने गंभीर की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- भाई मैंने आपके कानों से पहचान लिया। राइड साइड से तीसरी लाइन में चौथे वाले। लेकिन गंभीर ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि आपका जवाब गलत है। गंभीर ने हंसते हुए जवाब दिया, हाहाहाहा... कान तो ठीक है लेकिन लेकिन लाइन गलत हो गई।

View this post on Instagram

Guess where am I? 👆😉

A post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55) on

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गंभीर ने दिसंबर 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। गंभीर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में राजकोट में खेला था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नौ से 13 नवंबर तक खेले गए उस टेस्ट की पहली पारी में 29 रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरी में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे। गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है।

Story first published: Monday, June 29, 2020, 13:49 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+