IPL 2018: गौतम ने टीम मालिकों को लेकर कहीं कुछ गंभीर बातें, हैरान रह जाएंगे आप
नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला खत्म हो चुका है। रविवार को खेले गए आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग की टीम ने हैदराबाद को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर इस बार का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस सीजन की अगर बात करें तो यह सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए शुरुआत से ही बेहद निराशाजनक रहा है। पहले इस टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा उसके बाद फिर गौतम गंभीर ने खुद को कप्तानी से अलग कर लिया। इस सीरीज में दिल्ली सबसे अंतिम पायदान पर रही, सीरीज खत्म होने के बाद गंभीर ने कहा था की वो मैच खेलना चाहते थे लेकिन उन्हें इस टीम में मौका नहीं मिला, एक बार फिर गंभीर ने एक बड़ा आरोप लगाया है।
गंभीर ने कही बड़ी बातः दिल्ली के पूर्व कप्तान ने एक अखबार में लिखे अपने कॉलम में दिल्ली की टीम की हार और चेन्नई सुपरकिंग्स की सफलता की वजह बताई है। उनके अनुसार चेन्नई की टीम आईपीएल में लगातार अच्छा करती है क्योंकि टीम के क्रिकेटिंग फैसलों में मालिकों की नहीं चलती। वहां हर फैसला सिर्फ धोनी खुद लेते हैं, जबकि अन्य टीमों के साथ ऐसा नहीं है। उनके फैसलों में मालिकों का हस्तक्षेप ज्यादा होता है। गंभीर ने कहा की टीम के मालिकों को हार पसंद नहीं है। गौतम ने कहा की टीम मालिक अपने-अपने क्षेत्रव के सफल लोग हैं और उन्हें हार पसंद नहीं है। खिलाड़ी हार को खेल भावना के साथ लेते हैं लेकिन मालिक इसे दुराभाव की तरह लेता है,क्योंकि वह हर चीज को रिटर्न ऑन इनवेस्टमेंट (निवेश पर रिटर्न) के पैमाने से देखते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
