For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गंभीर ने बताया कब शामिल होने जा रहे हैं राजनीति में, साथ ही महिला क्रिकेट पर भी की बेबाक बात

नई दिल्ली। जब भी कोई हस्ती अपने मुख्य काम से संन्यास लेकर किसी अन्य क्षेत्र में सक्रिय होने के लिए उतरती है तो स्वभाविक ही उसके प्रशंसकों समेत अनेक लोगों में यह जानने की उत्सुकता लगी रहती है कि उनकी पसंदीदा यह हस्ती अब किस कार्य में अपनी सक्रियता बढ़ाने वाली है। कुछ ऐसा ही केस हाल में ही संन्यास लेने वाले क्रिकेटर गौतम गंभीर के साथ हुआ है।

'राजनीति में शामिल होने की खबरे झूठी हैं।'

'राजनीति में शामिल होने की खबरे झूठी हैं।'

गंभीर के सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास लेते ही अफवाहों के नए दौर शुरू हुए और इन्हीं में एक मुख्य अफवाह थी कि बाए हाथ का पू्र्व खब्बू बल्लेबाज अब राजनीति की पिच पर बल्लेबाज करेगा। गंभीर ने ऐसी सभी अफवाहों को एक झटके में खारिज कर दिया। मीडिया से बात करते हुए गंभीर ने बताया, 'मैंने राजनीति में शामिल होने के बारे में कभी नहीं सोचा। मैंने समाज कार्य इसलिए शुरू नहीं किया कि मेरी राजनीति में कोई रूचि है। बल्कि ये मैंने इसलिए किया क्योंकि मुझे यकीन है कि हम ऐसा काम करने से बाकी लोगों के जीवन में कुछ बदलाव ला सकते हैं। मेरे राजनीति में शामिल होने की खबरे झूठी हैं।'

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने बताया 'कितनी खतरनाक' होगी पर्थ की विकेट

'इस बात का मुझे कोई पछतावा नहीं'

'इस बात का मुझे कोई पछतावा नहीं'

इस दौरान गंभीर ने विदाई मैच ना मिलने पर कहा कि ये महत्वपूर्ण नहीं है कि मुझे विदाई मैच मिला या नहीं बल्कि ज्यादा महत्वपूर्ण है यह है मुझे देश की ओर से खेलने का सम्मान मिला। आप हमेशा सोचते हैं कि आप ज्यादा बेहतर कर सकते थे, लेकिन यह कभी ना खत्म होने वाली सोच है। इस दौरान गंभीर ने यह भी कहा कि उनको अपने लिए इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए था और जो कुछ अगर उन्हें नहीं भी मिला तो उनको इसका कोई पछतावा नहीं है।

महिला क्रिकेट को लेकर लोग 'गंभीर'

महिला क्रिकेट को लेकर लोग 'गंभीर'

वहीं महिला क्रिकेट टीम के बारे में बात करते हुए गंभीर ने बताया कि महिला क्रिकेट को किस तरह से आप प्रस्तुत करते हैं, यह काफी महत्वपूर्ण है। पहले मीडिया महिला क्रिकेट को ज्यादा तवज्जों नहीं देता था, लेकिन अब महिला टीम को काफी बढ़ावा मिल रहा है। इसलिए यह जरूरी है कि टीम के सदस्य भी अपने कौशल का प्रदर्शन करे। बता दें कि गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट खेलकर लगभग 42 की औसत से 4,154 रन बनाए थे। जबकी 147 एक दिनी मैचों में भी 40 के करीब की औसत से 5,238 रन बनाए।

Story first published: Wednesday, December 12, 2018, 12:17 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+