Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गंभीर ने लक्ष्मण को कहा- भाभी न हों तो सीक्रेट बता सकता हूं

नई दिल्लीः टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज गौतम गंभीर टीम से बाहर चल रहे हैं। 14 अक्टूबर को वो अपना जन्मदिन मना रहे थे, जन्मदिन के मौके पर उन्हे कई पूर्व खिलाड़ियों ने बधाई दी, इसी कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने गंभीर को अपने ही अंदाज में बर्थडे विश किया। गंभीर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लक्ष्मण ने सहवाग के साथ एक फोटो शेयर किया और साथ ही जन्मदिन मैसेज भी लिखा।

लक्ष्मण ने दी गंभीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

लक्ष्मण ने दी गंभीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

गंभीर के जन्मदिन पर सहवाग के साथ फोटो शेयर करते हुए लक्ष्मण ने लिखा कि 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उम्मीद है आने वाला वक्त आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए।' इस जवाब को ट्विटर पर कई यूजर ने लाइक किया है।

गंभीर ने दिया जवाब

गंभीर ने दिया जवाब

लक्ष्मण के ट्वीट के जवाब में गंभीर ने लिखा, 'आपकी विशेज के लिए मेरे दिल में हमेशा खास जगह रहती है।' गंभीर के जवाब में लक्ष्मण ने दोबारा मैसेज लिखा है, 'सोचिए, गंभीर के कान में वीरू क्या फुसफुसा रहे हैं, क्या कोई अंदाजा है।'

गंभीर ने दिया तुरंत जवाब

गंभीर ने दिया तुरंत जवाब

जवाब सुनते ही गंभीर ने जवाब देने में देरी नहीं की और जवाब देते हुए लिखा- 'सहवाग आपका एक सीक्रेट मेरे साथ शेयर कर रहे थे। मैं उस सीक्रेट को यहां पर बता सकता हूं, अगर भाभी ट्विटर पर नहीं हों तो। लक्ष्मण... क्या मैं बताऊं?'

यह भी पढ़ें- 107 करोड़ रुपए की धांधली और योगी सरकार ने 12 अधिकारियों की कर दी छुट्टी

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+