सुकमा नक्सली हमले में शहीद जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे गौतम गंभीर
कोलकाता। कोलकाता नाइडराइडर्स को कप्तान गौतम गंभीर न केवल बेहतरीन क्रिकेट खेलते है बल्कि देश के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बी वो बढ़-चढ़ कर बोलते है। गंभीर ने एक बार फिर से अपनी देशभक्ति दिखाते हुए छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के बच्चों के पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है।
हिन्दुस्तान टाइम्स में लिखे अपने कॉलम में गंभीर ने लिखा कि सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए 25 सीआरपीएफ जवानों के बच्चों के पढ़ाई का खर्चा उनकी संस्था उठाएगी। गंभीर ने लिखा कि उनकी संस्था गौतम गंभीर फाउंडेशन सीआरपीएफ के शहीद जवानों के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए उनके लोगों ने कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द पूरी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए कोलकाता की टीम काली पट्टी से साथ मैदान में उतरी थी। वहीं इस हमले के बाद गंभीर ने ट्विटर के जरिए अपना गुस्सा व्यक्त किया था। गंभीर ने लिखा था कि मेरे देशवासियों की जिंदगी इतनी सस्ती नहीं है और इसके गुनाहगारों को इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने छत्तीसगढ़, कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट, क्या हमें और चेतावनियों की जरूरत है या फिर हमारा देश बहरा है? मेरे देशवासियों की जिंदगी सस्ती नहीं है और किसी को इसकी कीमत चुकानी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
